भाजपा को लगा बड़ा झटका, BJP के पूर्व पार्षद समेत करीब 100 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक की मौजूदगी में नए सदस्यों का किया गया स्वागत

BJP got a big shock, about 100 people including former BJP councilor joined Congress, new members were welcomed in the presence of MLA.

भाजपा को लगा बड़ा झटका, BJP के पूर्व पार्षद समेत करीब 100 लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक की मौजूदगी में नए सदस्यों का किया गया स्वागत

रायगढ़ : नगरीय निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं. रायगढ़ जिले में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं. जहां एक ओर भाजपा को जिले में मजबूत हालत में बताया जा रहा है. वहीं किरोड़ीमल नगर पंचायत में तस्वीर बिल्कुल अलग दिख रही है.
कांग्रेस कार्यालय में हुआ सामूहिक प्रवेश
चुनाव से ठीक दो दिन पहले किरोड़ीमल नगर के कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व पार्षद समेत 100 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल की मौजूदगी में सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया.
नेताओं ने किया स्वागत
कांग्रेस में शामिल होने वालों को पार्टी का गमछा और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि विकास शर्मा, राजेश यादव माधव और मनीष शर्मा के नेतृत्व में सामूहिक रुप से कांग्रेस प्रवेश किया गया. इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण पटेल ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए पार्टी की रीति-नीति और योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल दिया.
विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला
नए सदस्यों ने कहा कि वे कांग्रेस की विकासपरक नीतियों और उमेश पटेल के जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. खास बात यह रही कि कांग्रेस में प्रवेश करने वालों में युवाओं की तादाद ज्यादा थी. जिससे कांग्रेस के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान का संकेत मिलता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI