राजधानी में चुनाव से पहले फिर चाकूबाजी, दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Before elections in the capital, another stabbing incident took place, two brothers were attacked with knives, one dead, the other seriously injured, accused arrested

राजधानी में चुनाव से पहले फिर चाकूबाजी, दो सगे भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ते ही जा रहा है. राजधानी रायपुर समेत अन्य इलाकों से लगातार चाकूबाजी, लूट, हत्या, चोरी, डकैती और दुष्कर्म जैसी वारदातें सामने आ रही है. पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर राजधानी रायपुर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मुकेश साहू ने थाना खमतराई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रायवेट वाहन चलाने का काम करता है. 9 फरवरी 2025 को विरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोंटू ने प्रार्थी को कार से जाते समय रुकवाया और पुराने विवाद को लेकर प्रार्थी को अश्लील गाली गलौच कर रहा था. प्रार्थी द्वारा गाली देने से मना करने पर वीरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोंटू वहां से चला गया और प्रार्थी भी अपने घर चला गया. शाम करीब 4:15 बजे वीरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोंटू चाकू लेकर प्रार्थी के घर आया और प्रार्थी के भाई रवि साहू घर के बाहर खड़े होकर अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ में चाकू लेकर बोला कि बाहर निकलो आज जान से खत्म कर दूंगा. कहकर वहां से चला गया. शाम करीब 6 बजे प्रार्थी और इसका भाई रवि साहू दोनों विरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोंटू के घर गए और आवाज देकर विरेन्द्र पाण्डेय को बाहर बुलाकर चाकू लेकर हमारे घर क्यों आये थे. कहने पर विरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोंटू बहस करने लगा. और घर के अंदर से चाकू लाकर प्रार्थी के भाई रवि को जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला कर चाकू से रवि साहू के पीठ में वार कर दिया. बीच बचाव करने पर प्रार्थी को भी चाकू से मारकर चोट पहुंचाकर कर फरार हो गया.
रवि साहू का इलाज कराने के लिए अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई. प्रार्थी कि इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना खमतराई में अपराध कमांक 97/25 धारा 296,351 (3), 115 (2), 103 (1) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का जुर्म दर्ज किया गया.
हत्या की घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक उरला पूर्णिमा लामा, प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खमतराई को आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया गया.
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के बारे में प्रार्थी सहित आसपास के लोगों से डिटेल पूछताछ कर आरोपी की पतासाजी करना शुरु किया गया. टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए मामले में आरोपी विरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोन्टू को पकड़ा गया.
पूछताछ में आरोपी द्वारा पुरानी विवाद को लेकर हत्या की वारदात को अंजाम देना बताया गया. जिस पर आरोपी विरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोन्टू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू जप्त कर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही किया गया.
इस कार्यवाही में निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी खमतराई, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय, आर. अविनाश देवांगन, हिमांशु राठौड़ तथा थाना खमतराई से आर. सुमित सिंह और प्रदीप यादव की अहम् भूमिका रहीं

.
गिरफ्तार आरोपी- विरेन्द्र पाण्डेय उर्फ मोन्टू पिता जितेन्द्र पाण्डेय उम्र 19 साल साकिन दुर्गा चौक रावाभांठा खमतराई रायपुर छ
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI