छुरा मार्ग पर फिर काल बना रफ्तार का कहर, दो दिन में दूसर दर्दनाक हादसा, बस की टक्कर से महिला की मौत, दुसरा घायल, ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल
Speeding proves fatal once again on the Chhura route; second tragic accident in two days—woman killed and another injured after being hit by a bus; villagers outraged.
गरियाबंद/परसुली : गरियाबंद जिले में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शनिवार को गरियाबंद मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम परसुली के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद पूरे इलाके के लोगो में आक्रोश का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक बागबाहरा क्षेत्र के भीखापाली निवासी एक महिला और एक पुरुष मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान गरियाबंद से खड़मा की तरफ जा रही मां ट्रेवल्स की बस ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि पुरुष घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.
हादसे की खबर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस गरियाबंद मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हादसे के वजह की जांच कर रही है.
सबसे गंभीर बात यह है कि इसी जगह के आसपास दो दिन पहले भी एक कार की टक्कर से एक व्यक्ति की जान चली गई थी. लगातार दो बड़े हादसों के बाद ग्राम परसुली के लोगों में गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर कंट्रोल नहीं होने और प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में लोगों की जान जा रही है.
ग्रामीणों ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर स्पीड कंट्रोल के लिए स्पीड ब्रेकर,चेतावनी संकेतक, नियमित पुलिस निगरानी तथा अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल लागू करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के बारे में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



