राजनांदगांव में पिकनिक बनी जानलेवा: दोस्तों के साथ घूमने गए 16 वर्षीय नाबालिग लड़के की डैम में डूबने से मौत, मची अफरा-तफरी, इलाके में शोक की लहर
Picnic turns fatal in Rajnandgaon: 16-year-old boy drowns in a dam while out with friends; chaos ensues, and a wave of grief sweeps through the area.
खैरागढ़ : दोस्तों के साथ घूमने पहुंचे 16 साल के नाबालिग लड़के की छिन्दारी नथेला डैम में डूबने से मौत हो गई, मृतक की पहचान हाउसिंग बोर्ड, भिलाई निवासी आयुष पिता अमन के रूप में हुई है। पूरा मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आयुष अपने चार दोस्तों के साथ डैम घूमने पहुंचा था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया. हादसे के बाद उसके दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. खबर मिलते ही छुईखदान पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों ने लड़के की तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद आयुष के शव को पानी से बाहर निकाला गया.
किशोर के डूबने की खबर फैलते ही बड़ी तादाद में लोग मौके पर पहुंच गए. कुछ ही देर में डैम क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बारिश में बढ़ जाता है जलाशयों में खतरा
बारिश के मौसम में डैम और जलाशयों में पानी का स्तर बढ़ने के साथ गहराई और तेज बहाव का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में छिन्दारी नथेला डैम में हुआ. यह हादसा लोगों के लिए भी गंभीर चेतावनी है. जलाशयों में घूमने जाने वाले लोगों से गहरे पानी में जाने से बचने और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



