मधुमक्खियों का हमला, ड्यूटी जा रहे 11 कर्मचारी घायल, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी, एम्बुलेंस से पहुंचाए गए अस्पताल, इलाज जारी
Bee attack: 11 employees injured while on duty, two in critical condition, panic ensues, ambulances transported them to hospital, treatment ongoing
बालोद : दल्ली राजहरा बीएसपी माइंस में रविवार सुबह मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. ड्यूटी पर पहुंचे कई कर्मचारी घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए बीएसपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई स्टील प्लांट की खदान में जनरल शिफ्ट के कर्मचारी आज सुबह जैसे ही माइंस गेट के पास पहुंचे. मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. हादसे के बाद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई.
मधुमक्खियों के हमले में 11 कमर्चारी घायल हुए हैं. सभी घायल कर्मचारियों को दल्ली राजहरा स्थित बीएसपी अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टर्स की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



