खेत में शौच के लिए गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत, मामा की लापरवाही से भांजे की गई जान, हिरासत में आरोपी
A young man who went to the fields to defecate was electrocuted to death; his uncle's negligence resulted in the death of his nephew; the accused is in custody.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में फसल को बचाने के लिए मामा ने अपने खेत में करंट तार बिछाया था. जिसकी चपेट में आने से उसके भांजे की मौत हो गई. भांजा काम कर घर लौटा था. शौच के लिए खेत गया था. तभी वह तार को टच कर गया. मामला तमनार थाना क्षेत्र का है. खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. जहां शव के पास करंट के तार मिले. मृतक के हाथ और कंधा में झुलसने के निशान हैं. फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पेलमा का रहने वाला मनोहर नायक उम्र 65 साल अपने खेत के फसल को जंगली-जानवर से बचाने के लिए करंट तार लगाया था. जहां शनिवार को उसका भांजा मनोज पटेल उम्र 28 साल कंपनी में काम कर वापस लौटा और खेत की तरफ शौच के लिए गया था, तभी अचानक वह करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गया,
इससे मौके पर उसकी मौत हो गई, काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजनों ने उसकी तलाश की, तो देर शाम मनोज पटेल के शव को खेत के पास देखा. जिसके बाद मामले की खबर पुलिस को दी गई.
खबर मिलने के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और छानबीन की तो करंट लगाए तार वहां मिले. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवाया. वहीं मामले में मृतक के मामा मनोहर नायक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जूट गई है.
तमनार थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि मृतक कंपनी से काम कर लौटने के बाद नाला की तरफ गया था. तभी हादसा हुआ और उसके हाथ और कंधा में झुलसने के निशान हैं. फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



