गूगल मैप ने दिखाया ऐसा रास्ता, तालाब की मेड़ तक पहुंच गई कार, बाल-बाल बची चालक की जान, तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा करना खतरा
Google Maps suggested a route that led a car all the way to the edge of a pond; the driver narrowly escaped—blindly trusting technology can be dangerous.
गौरेला पेंड्रा मरवाही : तकनीक पर आंख मूंदकर भरोसा करना कभी-कभी मुसीबत की वजह भी बन सकती है. ऐसा ही एक मामला मरवाही के निमधा गांव में सामने आया. जहां गूगल मैप के निर्देशों का पालन करते हुए एक कार चालक तालाब की मेड़ तक पहुंच गया. गनीमत रही कि कार तालाब में गिरने से पहले ही मेड़ पर फंस गई और चालक सुरक्षित बच निकला.
मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर निवासी 52 साल के नौसाद अली किसी काम से निमधा गांव आए थे. यहां से उन्हें पेंड्रा जाना था. वे अकेले कार चला रहे थे. इसलिए रास्ता जानने के लिए उन्होंने गूगल मैप का सहारा लिया. मैप में बताए गए रास्ते के मुताबिक वे कार आगे बढ़ाते रहे.
इसी दौरान उनकी कार एक संकरे रास्ते से होते हुए निमधा गांव के सकरा तालाब की मेड़ तक पहुंच गई. जब तक नौसाद अली को हालात की गंभीरता का एहसास हुआ. उनकी कार तालाब की मेड़ में फंस चुकी थी. इसके बाद वे किसी तरह कार से उतरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे.
अगर कार थोड़ी और आगे बढ़ जाती, तो वह मेड़ से फिसलकर तालाब में गिर सकती थी. ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था. हालांकि गनीमत रही कि कार मेड़ में ही फंस गई और चालक की जान बच गई.
इस हादसे ने एक बार फिर गूगल मैप जैसे नेविगेशन ऐप पर पूरी तरह निर्भर रहने के जोखिम को उजागर किया है. अनजान रास्तों पर सफर करते समय मैप के निर्देशों के साथ सड़क की असल हालत पर ध्यान देना भी बेहद जरूरी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



