पिता की हत्या का बदला लेने बेटे कर रहे थे 8 साल से इंतजार, मौका मिलते ही 3 भाइयों ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

The sons were waiting for 8 years to take revenge for their fathers murder as soon as they got the chance 3 brothers killed their neighbor 2 accused arrested 1 absconding

पिता की हत्या का बदला लेने बेटे कर रहे थे 8 साल से इंतजार, मौका मिलते ही 3 भाइयों ने पड़ोसी को उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

बिलासपुर/सरकंडा : बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना इलाके में रक्षाबंधन के दिन हत्या का मामला समाने आया है. जिसमे पुरानी रंजिश के चलते 3 भाइयों ने मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर पड़ोसी को मौत के घाट उतार दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लगरा में रहने वाला छतराम केंवट रोजी-मजदूरी करता था. सोमवार की सुबह उनके पड़ोसी जितेंद्र केंवट, धर्मेंद्र केंवट और हेमंत केंवट ने उस पर घात लगाकर कुल्हाड़ी और लाठी से जान लेवा हमला कर मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे.
इधर कत्ल की खबर पर पहुंची सरकंडा पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की. जिससे पता चला कि पड़ोस में ही रहने वाले धर्मेंद्र केंवट और उसके भाईयों से छतराम का विवाद चल रहा था.
जिसके आधार पर पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी कर हेमंत केंवट और धर्मेंद्र को पकड़ लिया. इधर जितेंद्र पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि छतराम और उसके पिता संतोष ने करीब 8 साल पहले धर्मेंद्र के पिता तिलकराम केंवट की हत्या कर दी थी. इस मामले में दोनों को पुलिस ने जेल भी भेज दिया था. करीब आठ साल जेल में रहने के बाद दोनों छूटकर बाहर आ गए.
संतोष पूणे में रहकर रोजी मजदूरी करता है. छतराम गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी कर रहा था. अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए उन्होंने छतराम की हत्या की घटना को अंजाम दिया. अब पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है.
आरोपी युवकों ने बताया कि छतराम और उसके परिवार के लोगों ने पहले उनके पिता तिलक की हत्या कर दी थी. इसके बाद वे उनकी मां को टोनही कहकर प्रताड़ित करते थे. इसके कारण मोहल्ले वाले भी उनसे दूरी बनाने लगे थे. इसी बात को लेकर धर्मेंद्र और उसके भाईयों ने छतराम की हत्या करने की योजना बना ली थी. सोमवार को मौका मिलते ही उन्होंने छतराम को मौत के घाट उतार दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb