एलाइंस एयर ने 7 घंटे दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को बिठाकर फ्लाइट रद्द कर दी, 50 से ज्यादा यात्री महंगी फ्लाइट लेकर रायपुर आने को मजबूर
Alliance Air cancelled the flight after keeping the passengers at Delhi airport for 7 hours, more than 50 passengers were forced to come to Raipur by taking an expensive flight
बिलासपुर : एलाइंस एयर ने दिल्ली से बिलासपुर आने वाली उड़ान को 7 घंटे इंतजार करा कर रद्द कर दिया. करीब 50 से ज्यादा यात्री दिल्ली एयरपोर्ट पर सुबह 7:50 की उड़ान के लिए 6 बजे से पहुंच गए थे. उन्हें करीब 3 बजे यह बताया गया कि उड़ान अब रद्द है. इसके बीच हर एक घंटे में उड़ान जाएगी यह मैसेज दिया जाता रहा.
बड़ी तादाद में यात्री रायपुर की महंगी उड़ान लेकर आने के लिए मजबूर हुए हैं. जो रात तक बिलासपुर या अपने अन्य गंतव्य पर पहुंचे. इन यात्रियों में पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश बाजपेई भी शामिल है. जो अपने परिवार के साथ दिल्ली से लौटे. दूरभाष पर वाजपेई ने बताया कि इस दौरान कुछ मिक्सर और बिस्कुट के पैकेट के अलावा एयरलाइन ने खाना तक नहीं दिया और पूरी अव्यवस्था के साथ यात्रियों को 3 बजे वापस जाने के लिए कह दिया गया. जबकि विमान के ठीक हो जाने की खबर आई थी.
एयरलाइन चाहती तो जबलपुर स्टॉप के बजाय दिल्ली से सीधे उड़ान भरकर बिलासपुर ला सकती थी और वापसी में जबलपुर के यात्रियों को उतार कर दिल्ली जा सकती थी.
5:30 बजे शाम तक बिलासपुर से लैंडिंग या टेक ऑफ में कोई परेशानी नहीं थी.
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि बिलासपुर के यात्री राज्य सरकार की उस नीति का खामियाजा भुगत रहे हैं. जिसमें उसने बिना टेंडर सिर्फ और सिर्फ अलायंस एयर को सब्सिडी देकर बिलासपुर से उड़ाने संचालित करने का मौका दिया है. समिति ने कहा कि एलाइंस एयर के 23 हवाई जहाज में से 4 या 5 हमेशा मेंटेनेंस में रहते हैं और कंपनी की हालत बहुत अच्छी नहीं है.
इसके विपरीत इंडिगो जैसी कंपनी जिसके पास 45 ऐसे विमान हैं. जो बिलासपुर से उड़ान संचालित कर सकते हैं. उसे मौका मिलना चाहिए था. समिति ने कहा कि लगातार ओपन टेंडर के जरिए कई एयरलाइंस को आमंत्रित करने की मांग की जाती रही है. लेकिन इस बारे में छत्तीसगढ़ शासन ने अब तक कोई सार्थक फैसला नहीं लिया है और इसका नतीजा यह है कि बिलासपुर से उड़ानों को संचालित करने में अनिश्चितता बनी हुई है.
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने पुणे एक बार यह मांग दोहराई है कि बिलासपुर में सभी एयरलाइन कंपनी की मीट आयोजित की जाए और बिलासपुर से संचालित होने वाले मार्गों पर जो कंपनी बेहतर सुविधा और बेहतर समय पर उड़ान संचालित कर सके उसे यह मौका मिलना चाहिए.
हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना आज भी जारी रहा और निवृत्तमान महापौर रामशरण यादव के अलावा आगमन के कम से अनिल गुलहरे, बद्री यादव, रवि बनर्जी, समीर अहमद, संतोष पीपलवा, कृष्ण मुरारी दुबे, चित्रकांत श्रीवास, शेख अल्फाज, गोपी राव, मनोज तिवारी, रमाशंकर बघेल, मनोज श्रीवास, केशव गोरख, प्रतीक तिवारी, अमर बजाज, राकेश शर्मा, महेश दुबे, टाटा मजहर खान, दिलीप जगवानी, सुनील शर्मा, अशोक भंडारी, विजय वर्मा, पंकज सिंह, प्रकाश वहरानी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, मोहसिन अली, अखिल अली साबर अली, आशुतोष शर्मा और सुदीप श्रीवास्तव शामिल थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



