लड़के-लड़कियों के ग्रुप में कमेंट्स को लेकर हुआ विवाद, चल गया चाक़ू, पुलिस ने आरोपियों को CCTV से पकड़ा, पायल, भूमिका और पूजा भी शामिल
There was a dispute over comments in a group of boys and girls a knife was used the police caught the accused through CCTV Payal Bhumika and Pooja were also involved
बिलासपुर/कोटा : बिलासपुर जिले में कोटा थाना अंतर्गत 22 सितम्बर 2024 रविवार को लड़के-लड़कियों का एक ग्रुप नशे में कोरी डैम जा रहा था. तभी पेंडारी निवासी कुछ लड़को ने कमेंट्स किया जिस पर गनियारी में विवाद शुरु हो गया. फिर वहां से आगे 24 कैरेट होटल कोटा के पास दोनों ग्रुप के लड़के-लड़कियों में जमकर मारपीट हुई. इसी बीच लड़कियों के साथ गए एक लड़के ने चाकू निकालकर प्रार्थी पर हमला कर दिया. वरिष्ठ अधिकारियों को इस घटना से अवगत कराया गया. जिस पर आरोपियों के ख़िलाफ सख़्त कार्यवाही के निर्देश प्राप्त हुए.
प्रथम सूचना पत्र बीएनएस की धारा 109, 190, 191(2), 191(3), (5) जैसे 10 साल से ज्यादा सजा वाले गंभीर अपराध बलवा हत्या का प्रयास इत्यादि दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच के दौरान अन्य गवाहो के बयान और CCTV फ़ुटेज के मुताबिक कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान की गई. और टीम गठित कर उनका पता तलाश किया गया. वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों और सह आरोपियों में से 5 को गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है. इन बदमाशों के ख़िलाफ अन्य अपराध पाए जाने पर गुंडा फाइल भी खोली जाएगी. 5 आरोपीयों की गिरफ्तारी कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है.
आरोपी :-
01. शुभम लहरे साकिन विद्या नगर थाना सिविल लाइन
02. हर्ष थाना तारबहार
03.भूमिका थाना तारबहार
04.पायल थाना सकरी
05.पूजा थाना सिरगिट्टी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



