गरियाबंद में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद खुनी वारदात, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, ईंट से सिर और चेहरे पर वार, हिरासत में आरोपी विश्राम

Fatal incident in Gariaband following a dispute over cooking; husband kills wife by striking her head and face with a brick; accused Vishram taken into custody.

गरियाबंद में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद खुनी वारदात, पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, ईंट से सिर और चेहरे पर वार, हिरासत में आरोपी विश्राम

गरियाबंद : गरियाबंद जिले में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने लकड़ी के गेंड़ा से हमला करने के बाद ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर दिया. गंभीर चोटों की वजह से महिला की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम आमझर निवासी कुमारी बाई कमार उम्र 35 साल शुक्रवार को घर के सामने सड़क पर नाजुक हालत में मिली थी. उसके सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
वारदात की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में सामने आया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 से 11 बजे के बीच खाना बनाने को लेकर कुमारी बाई कमार और उसके पति विश्राम कमार के बीच विवाद हुआ था. आरोप है कि विवाद के दौरान विश्राम कमार ने लकड़ी के गेंड़ा से कुमारी बाई पर हमला किया और इसके बाद ईंट से उसके सिर व चेहरे पर वार किए. गंभीर चोटों के चलते महिला की मौत हो गई.
मृतका के भाई कृष्णा कुमार सोरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी पति विश्राम कमार के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है. घटना के सभी पहलुओं की जांच और पूछताछ के बाद ही मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb