छत्तीसगढ़ में खुलेंगे सरकारी नौकरियों के द्वार, कई विभागों में 3700 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु, युवाओं को भविष्य संवारने का मिलेगा मौका
Doors of government jobs will open in Chhattisgarh recruitment process has started for more than 3700 posts in many departments youth will get a chance to shape their future
रायपुर : अब तक करीब 8 विभागों में 3737 पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग ने अपनी मंजूरी दी है. वित्त विभाग से स्वीकृति मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग अपने-अपने विभागों में भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने में लगे हैं.
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में उप अभियंता (सिविल) के 118, उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) के 10 पदों सहित 181 पदों पर भर्ती होगी
गृह विभाग में सूबेदार, उप पुलिस निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर, नगर सैनिक सहित कुल 1,069 पदों पर भर्ती होगी
स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चिकित्सा अधिकारी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, स्टॉफ नर्स सहित अन्य संवर्ग के 1201 पदों पर स्वीकृति के साथ ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में सहायक मार्शल के पदों तथा आदिम जाति कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक के 300 पदों भर्ती की प्रक्रिया जारी
वन विभाग में वन रक्षक सहित अन्य संवर्ग के कुल 66 पदों पर भर्ती प्रक्रियाधीन है
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग आजीविका मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग के 237, विधि विभाग के अंतर्गत न्यायालयों में व्यवहार न्यायाधीश सहित अन्य संवर्ग के कुल 362 पदों पर तथा कृषि विभाग के अंतर्गत 321 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी की भर्ती होगी।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
आज धमतरी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
धमतरी : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र धमतरी द्वारा आज 30 सितम्बर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कम्पोजिट भवन स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के कमरा नंबर 45 में आयोजित इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 520 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार लिया जाएगा।
इसमें 18 से 35 साल तक की उम्र के दसवीं, बारहवीं, स्नातक और डिप्लोमा इन फायर सेफ्टी शैक्षणिक योग्यताधारी आवेदक हिस्सा ले सकते हैं. प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के इच्छुक आवेदक शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र, निवास, जाति, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ नियत तिथि एवं स्थान पर उपस्थित हो सकते हैं.
नाबार्ड में 10वीं पास युवाओं के लिए ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती
10वीं पास युवाओं के लिए नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) में ग्रुप C के तहत ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अक्टूबर 2024 से शुरु की जाएगी जो निर्धारित आखरी तारीख 21 अक्टूबर तक जारी रहेगी.
भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरुरी है. उम्र सीमा 18 से 30 साल के बीच रखी गई है. इसके अलावा आरक्षित वर्गों के लिए उम्र सीमा में छूट दी जाएगी – SC/ST के उम्मीदवारों को 5 सालऔर OBC को 3 साल की छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में दी जाएगी. लेकिन चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 35,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. यह सैलरी एक 10वीं पास उम्मीदवार के लिए एक आकर्षक पैकेज है. सरकारी नौकरी की सुरक्षा और बेहतर वेतन इस नौकरी को और भी महत्वपूर्ण बनाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



