कार-ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, पुलिसकर्मी समेत 2 की मौके पर मौत, तीसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग, ड्राइवर फरार, इलाके में शोक का माहौल

Violent collision between a car and a tractor; two people, including a police officer, died on the spot, while a third is battling for life; the driver has fled, and a pall of gloom has descended on the area.

कार-ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, पुलिसकर्मी समेत 2 की मौके पर मौत, तीसरा जिंदगी और मौत से लड़ रहा जंग, ड्राइवर फरार, इलाके में शोक का माहौल

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. बंगोली के पास कार और ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पुलिसकर्मी समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
खरोरा से रायपुर जा रहे थे तीनों युवक
मिली जानकारी के मुताबिक कार में सिलतरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा, रूपेश निषाद और गोपी सवार थे. तीनों तर्रा गांव के रहने वाले थे और खरोरा से रायपुर की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान बंगोली के पास उनकी कार ट्रैक्टर से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार कमलेश वर्मा और रुपेश निषाद की मौके पर ही मौत हो गई. कमलेश वर्मा सिलतरा थाने में पदस्थ थे.
कार में फंसा घायल युवक, अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और कार में फंस गया. मौके पर मौजूद अजय देवांगन, ललित साहू और अजय वर्मा ने घायल को बाहर निकालने में मदद की. इसके बाद उसे लक्ष्मीनारायण अस्पताल, दौंदेकला पहुंचाया गया. जहां उसका इलाज जारी है.
ट्रैक्टर चालक फरार, पुलिस कर रही जांच
हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है. इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों से होने वाले हादसों को लेकर चिंता बढ़ा दी है.
अधूरा सफर
 बताया जा रहा है कि आरक्षक कमलेश वर्मा ने नई पदस्थापना के लिए आमद दर्ज करा दी थी. लेकिन वहां नियमित रूप से ड्यूटी शुरु नहीं कर पाए थे. नई जगह पर जिम्मेदारी संभालने से पहले ही दर्दनाक हादसे ने उनकी जिंदगी छीन ली. जिस नई शुरुआत के साथ उन्हें आगे बढ़ना था, वह अधूरी रह गई. सिलतरा थाने में उनकी आमद दर्ज तो हुई, लेकिन वहां सेवा देने का मौका उन्हें नहीं मिल सका.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb