धमतरी, रायगढ़, सरायपाली, पिथौरा, बसना, संबलपुर में अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, ट्रक जब्त कर मंडी को सुपुर्द, पांच मामलों में हुई कार्यवाही
Action on illegal paddy transportation in Dhamtari Raigarh Saraipali Pithora Basna Sambalpur trucks seized and handed over to the market action taken in five cases
सरायपाली में अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई, ट्रक जब्त कर मंडी को सुपुर्द
महासमुंद : सरायपाली अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) नम्रता चौबे के निर्देशन में सरायपाली क्षेत्र में अवैध धान परिवहन पर सख्ती बरतते हुए प्रशासन ने बिना दस्तावेजों के धान ले जा रहे एक ट्रक को जब्त कर मंडी को सुपुर्द कर दिया. अधिकारियों को खबर मिली थी कि एक ट्रक बिना वैध दस्तावेजों के धान का परिवहन कर रहा है.
जिसके बाद जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रक को रोका और दस्तावेज मांगे. लेकिन चालक दस्तावेज पेश नहीं कर सका. इस मामले में प्रशासन द्वारा ट्रक को जब्त कर मंडी में सुरक्षित रखा गया. प्रशासन का कहना है कि अवैध परिवहन पर सख्ती जारी रहेगी. और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
उड़नदस्ता दल द्वारा किया गया 40 कट्टा अवैध धान भण्डारण पर कार्यवाही
धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार अवैध धान भण्डारण और परिवहन की जांच करने राजस्व, खाद्य विभाग और सहकारिता एवं मंडी के अधिकारियों का दल गठित किया गया है. दल द्वारा जिले के अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है.
इसी कड़ी में ब्लॉक स्तरीय उड़नदस्ता दल कुरुद द्वारा ग्राम चर्रा स्थित पन्नालाल देवांगन के प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच की गई. जांच में 40 कट्टा अवैध धान का भण्डारण पाए जाने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज किया गया. खाद्य अधिकारी ने बताया कि उड़नदस्ता दल द्वारा अवैध धान के भण्डारण, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
ग्राम संबलपुर में दल द्वारा किया गया अवैध धान जब्त
धमतरी : कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में धान के अवैध भण्डारण और परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है. खाद्य अधिकारी ने कहा कि दल द्वारा सुयश ट्रेडर्स ग्राम कोलियारी में शत्रुघन सोनकर और न्यू सुयश ट्रेडर्स ग्राम कलारतराई में और शीतल कुमार बग्गा ग्राम संबलपुर के प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच किया गया.
सुयश ट्रेडर्स ग्राम कोलियारी में 291 कट्टा (116.4 क्विंटल), न्यू सुयश ट्रेडर्स ग्राम कलारतराई में 786 कट्टा (314.4 क्विंटल) और शीतल कुमार बग्गा ग्राम संबलपुर के दुकान में 54 कट्टा (21.60 क्विंटल) अवैध धान का भण्डारण पाए जाने पर उक्त तीनों फर्म संचालकों के खिलाफ मंडी अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर कुल 452.4 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अवैध धान भंडारण की सूचना पर एसडीएम सहित जिला प्रशासन की सयुंक्त जांच टीम ने मारा छापा
रायगढ़ : जिला प्रशासन एवं कृषि उपज मंडी रायगढ़ के सयुंक्त जांच दल द्वारा रायगढ़ मंडी क्षेत्र के अंतर्गत विजयपूर में स्थित कमल कुमार के दुकान सह गोदाम परिसर में अवैध रूप से भंडारण धान 288 बोरी और मुंगफली 30 बोरी जप्ती की कार्यवाही मंडी अधिनियम के प्रावधान के मुताबिक किया गया
पिथौरा के ग्राम मोहन्दा में 1000 कट्टा धान जब्त
पिथौरा : अनुविभागीय अधिकारी ओम्कारेश्वर सिंह के निर्देशन में पिथौरा के ग्राम मोहन्दा मे दुकान और घर मे धान के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतते हुए करीब 1000 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करावाई किया गया.
अधिकारियों को खबर मिली थी कि टिकेश्वर पिता मेघराज के दुकान और घर मे बिना दस्तावेज के धान का भंडारण किया गया है.जिसके बाद राजस्व की टीम ने छापामार करवाई की और दस्तावेज मांगे. लेकिन पुख्ता दस्तावेज पेश न कर सके.
इस मामले में प्रशासन द्वारा धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करवाई कर जब्त किया गया. कलेक्टर लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि अवैध परिवहन और भण्डारण पर सख्ती जारी रहेगी. और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी. इस कार्रवाई मे अनुविभागीय अधिकारी श्री ओम्कारेश्वर सिंह, तहसीलदार नितिन, फ़ूड इंस्पेक्टर, मंडी, पटवारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बसना के ग्राम अंकोरी में 879 कट्टा धान जब्त
बसना : बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे के निर्देशन में देर रात बसना के ग्राम अंकोरी मे विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार घर मे क्रमशः 479 और 400 कट्टा धान के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतते हुए कुल 879 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करावाई किया गया.
अधिकारियों को खबर मिली थी कि अंकोरी विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार के घर मे बिना दस्तावेज के धान का भंडारण किया गया है. जिसके बाद राजस्व की टीम ने छापामार करवाई की और दस्तावेज मांगे. लेकिन पुख्ता दस्तावेज पेश न कर सके. इस मामले में प्रशासन द्वारा धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करवाई कर जब्त किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



