गरियाबंद जिला में प्राइवेटअस्पताल बने मौत के सौदागर! नवजात गर्भस्थ शिशु की गर्भ में मौत के बाद जनदर्शन में पहुंचे पीड़ित

In Gariaband district private hospitals became merchants of death victims reached public darshan after the death of the newborn baby in the womb

गरियाबंद जिला में प्राइवेटअस्पताल बने मौत के सौदागर! नवजात गर्भस्थ शिशु की गर्भ में मौत के बाद जनदर्शन में पहुंचे पीड़ित

गरियाबंद : गरियाबंद जिला की छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा में नवजात शिशु की मौत को लेकर पीड़ित परिवार ने जनदर्शन गरियाबंद में शिकायत की है. पूरा मामला गरियाबंद जिले के छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा का है.
जहां पीड़ित परिवार का आरोप है कि डाक्टरों की लापरवाही के चलते गर्भवती महिला को इंजेक्शन और बाटल लगाने के बाद कुछ घंटे के बाद ही पेट में ही बच्चे का मृत हो गया था. नवजात शिशु की मौत के बाद इस मामले को लेकर परिजन इंसाफ की गुहार लगाने जनदर्शन में गरियाबंद पहुचे.
पीड़ित महिला का नाम नीराबाई कमार पथर्री फिंगेश्वर वर्तमान निवासरत छुरा है. पीड़ित परिवार ने बताया इसी तरह का मामला छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा में और हुआ था. एक ही गांव, वह भी कमार जाति का था. यह छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा क़ी दूसरा मामला है.
पीड़ित परिवार ने कहा कि जनदर्शन में कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है. अगर इंसाफ नही मिलता है तो अपने पुरे परिवार को लेकर प्रदर्शन मे बैठने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb