जशपुर पुलिस ने करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी के मामले में सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य संचालक आरोपी लता खुंटे को किया गिरफ्तार
Jashpur police arrested the accused Lata Khunte the chief operator of Surguja Mart Company in the case of fraud worth crores of rupees
जशपुर : पिछले दिनों सरगुजा मार्ट के नाम से कुनकुरी के आजाद मोहल्ला में क्षेत्रीय कार्यालय खोलकर क्षेत्र के कई भोले-भाले ग्रामीणों को 41500 /- के सस्ते दर पर बोर खनन के नाम पर कई लोगों से कुल रकम 3,63,000/- रू. नगद एवं फोन पे के जरिए बोर खनन के नाम पर डिप्टी डायरेक्टर निशांत तिर्की और एरिया मॅनेजर फ्रांसिस पन्ना को दिये हैं. उनके द्वारा न ही बोर खनन नहीं किया गया और ना ही पैसा वापस किया गया है.
ग्रामीणों के साथ बोर खनन के नाम पर धोखाधड़ी किये जाने की रिपोर्ट पर चौकी दोकड़ा में अपराध अप.क्र. 99/24 धारा 420, 34 भा.द.वि. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देश और मार्गदर्शन में टीम बनाकर दबिश देकर मामले के आरोपीगण 01- निशांत तिर्की उम्र 40 साल निवासी कुंजारा थाना कुनकुरी और 02-फ्रांसिस पन्ना उम्र 30 साल निवासी जुमईकेला चौकी दोकड़ा को 25 अगस्त 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
कंपनी की डायरेक्टर लता खुंटे उम्र 45 साल निवासी गंगापुरखुर्द अंबिकापुर सरगुजा संभाग के अन्य जिलों में ठगी करने पर जुर्म दर्ज होने से पूर्व से जेल में निरूद्ध थी. पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों को अंबिकापुर जेल से प्रोडक्शन वारंट में लाकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध में सम्मिलित होना बताई है. आरोपिया को 27 अगस्त 2024 को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के सामने पेश कर फिर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया.
मालुम हो कि सरगुजा मार्ट के जरिए ठगी के शिकार हुए फ़िलहाल 7 नये लोग सामने आए हैं. उनसे प्रत्येक से 31,500 /- कुल रु. 2,20,500 /-(दो लाख बीस हजार पांच सौ) ठगी होने की बात सामने आई है. मामले की जांच की जा रही है. महिला आरोपिया के प्रापर्टी का डिटेल लेकर ठगी की गई संपत्ति का आंकलन कर आगामी कार्यवाही की जा रही है.
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव, स.उ.नि. रामजी साय पैंकरा, म.आर. रष्मि तिर्की, आर. प्रकाश मिंज की विशेष भूमिका रही.
जशपुर SP शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- “सरगुजा मार्ट कंपनी की मुख्य डायेक्टर सरगना लता खुंटे को प्रोडक्शन वारंट में लेकर पूछताछ करने पर उक्त अपराध में सम्मिलित होना बताई है, आरोपिया की संपत्ति का आंकलन किया जा रहा है, तद्नुसार आगामी कार्यवाही की जायेगी.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



