स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, लड़की का हाथ और चुन्नी पकड़कर खींचने का आरोप, आरोपी पड़ोसी विजय गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

A minor schoolgirl was molested while on her way to school; the accused—a neighbor named Vijay—allegedly grabbed her hand and her *chunni* (scarf) and pulled her. He has been arrested and sent to jail.

स्कूल जाते समय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, लड़की का हाथ और चुन्नी पकड़कर खींचने का आरोप, आरोपी पड़ोसी विजय गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

बिलासपुर/सकरी : बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. पीड़िता की मां की शिकायत पर सकरी पुलिस ने 20 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर छात्रा का हाथ पकड़कर खींचने, चुन्नी खींचने और अश्लील बातें करने का आरोप है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड जेल पर भेज दिया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने 1 नवंबर को सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गांव का रहने वाला आरोपी स्कूल आने-जाने के दौरान उसकी नाबालिग बेटी के साथ आए दिन छेड़छाड़ करता था. आरोप है कि वह कभी छात्रा का हाथ पकड़कर खींचता, तो कभी उसकी चुन्नी खींचकर अनाप-शनाप बातें करता था, पड़ोसी होने की वजह से महिला ने शुरुआत में मामले को नजरअंदाज किया, लेकिन 30 अक्टूबर को सुबह करीब 9 बजे जब छात्रा स्कूल जा रही थी. तभी उस्लापुर जयस्तंभ के पास आरोपी ने उसे स्कूल जाने से रोकते हुए उसका हाथ और चुन्नी पकड़कर खींचा और छेड़छाड़ की. इसके बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई,
नाबालिग से जुड़े मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर के डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी की फौरन गिरफ्तारी के निर्देश दिए. इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में सकरी थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विजय ध्रुव पिता प्रकाश ध्रुव उम्र 20 साल निवासी काटीखार, उस्लापुर, थाना सकरी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
आरोपी
विजय ध्रुव पिता प्रकाश ध्रुव उम्र 20 साल निवासी काटीखार, उस्लापुर, थाना सकरी जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb