किराए के मकान में 17 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी, कमरे में लटका मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
A 17-year-old female student died by hanging in a rented house; her body was found suspended in the room. The incident has caused a stir in the area. The reason remains unknown, and the police have launched an investigation.
कोरिया/बैकुंठपुर : कोरिया जिले के बैकुंठपुर स्थित कचहरीपारा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.
मृतका की पहचान सूरजमुखी लकड़ा के रूप में हुई है. वह ग्राम मोदीपारा की रहने वाली थी और बैकुंठपुर के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं में पढ़ाई कर रही थी.
घटना की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. बताया गया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. शुरुआती तौर पर मामला खुदकुशी का मालुम हो रहा है. हालांकि मौत की असल वजह का खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



