छेड़छाड़ से परेशान छात्रा नहीं दे पाई एग्जाम, प्रधान पाठक सस्पेंड, इधर BEO को धमकी, शिक्षक निलंबित, पंचायत सचिव के खिलाफ एक्शन
The student, troubled by molestation, was unable to take the exam, the head teacher was suspended, here the BEO was threatened, the teacher was suspended, action was taken against the Panchayat Secretary.
छेड़छाड़ से परेशान छात्रा नहीं दे पाई एग्जाम, प्रधान पाठक सस्पेंड
बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाली एक गंभीर घटना सामने आई. शासकीय माध्यमिक शाला झोरपारा में कक्षा सातवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ के आरोपों ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी. मीडिया में खबर को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा ने आरोप लगाया है कि स्कूल में पदस्थ शिक्षक घुरन पटेल उसे लंबे समय से गलत तरीके से छूता था. शिक्षक की अशोभनीय हरकतों से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना ही बंद कर दिया. यहां तक कि वह त्रैमासिक परीक्षा में भी शामिल नहीं हो पाई. इस गंभीर घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची ने अपनी बड़ी बहन को पूरी बात बताई. इसके बाद परिजनों ने मामले को सार्वजनिक किया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की.
खबर छपने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन पर दबाव बना. नतीजा यह हुआ कि शिक्षक घुरन पटेल, जो इस स्कूल के प्रधान पाठक भी थे. उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया. इसके साथ ही शंकुल समन्वयक को भी पद से हटाते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक शिक्षक ने BEO अरविंद ध्रुव के कार्यालय में घुसकर धमकी दी थी और विवाद किया. जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने जांच करवाकर शिक्षक सुशील कुमार साहू को सस्पेंड कर दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोहतरा शाला के प्रधान पाठक सुशील साहू शिक्षिका विनीता साहू के पति हैं. वो अचानक बीईओ कार्यालय कसडोल पहुंचे और बहसबाजी करते हुए गाली-गलौज एवं धमकी देने लगे. इस मामले की शिकायत होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संजय गुहे ने जांच करवाकर शिक्षक सुशील कुमार साहू को सस्पेंड कर दिया है.
बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी का पदस्थापना शाला युक्तिकरण के तहत अमलीडीह से विरनारायणपुर (सोनाखान) किया गया है. बीईओ अरविन्द ध्रुव को कार्यालय में घुसकर रिलीव आदेश रुकवाने के लिए उन्होंने बीईओ पर दबाव बनाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t
प्रधानमंत्री आवास योजना में टारगेट पूरा नहीं करने पर पंचायत सचिव सस्पेंड
सूरजपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना में लापरवाही बरतना पंचायत सचिव को भारी पड़ गया. तय समय में टारगेट पूरा नहीं होने पर पंचायत सचिव को सस्पेंड कर दिया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. यह मामला जनपद पंचायत सूरजपुर का है.
26 सितंबर को जिला पंचायत सूरजपुर के सभा कक्ष में आयोजित बैठक में विभागीय योजनाओं की उन्नति एवं पूर्णता की विस्तृत समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि जनपद पंचायत सूरजपुर के ग्राम पंचायत बेलटूकरी एवं ग्राम पंचायत पीढ़ा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024–25 तक कुल 210 आवासों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है. जिसमें से सिर्फ 70 आवासों को पूर्ण किया गया है. 140 आवास पूर्णता हेतु लंबित है.
ग्राम पंचायत सचिव संतोष विश्वकर्मा द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र के स्वीकृत आवासों एवं अन्य निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण नहीं किया जा रहा है और आवास निर्माण कार्यों की पूर्ण करने में भी लापरवाही बरती जा रही है. जिसके चलते शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की प्रगति प्रभावित हुई है.
उक्त आचरण से साबुत होता है कि पंचायत सचिव विश्वकर्मा ने अपने पदीय दायित्व और कर्तव्यों के निर्वहन में में लापरवाही उदासीनता और अनुशासनहीनता बरती है. जो छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के नियम 3 (1),3 (2) एवं 3(3) तथा छत्तीसगढ़ पंचायत नियम 1999 के नियम तीन, चार एवं पांच-छह के प्रावधानों के प्रतिकूल है. और कदाचरण की श्रेणी में आता है.
इसलिए संतोष विश्वकर्मा पंचायत सचिव ग्राम पंचायत बेलटिकरी एवं अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत पीड़ा को सस्पेंड कर दिया गया. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत सूरजपुर नियत किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



