शराब के नशे में बेटा बना हैवान, विवाद के बाद कलयुगी बेटे ने गमछे से पिता का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

Drunk son turns into a monster, strangles father to death with a towel after a dispute, accused absconding, police investigating

शराब के नशे में बेटा बना हैवान, विवाद के बाद कलयुगी बेटे ने गमछे से पिता का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी. आरोपी शराब पीने का आदी था और अक्सर घर आने के बाद विवाद करता था. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का के पसला गांव की है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पसला में मृतक दसरु सिंह अपने बेटे राम सिंह और नातिन के साथ रहते थे. मृतक रोज शराब पीकर गाली-गलौज करता था. शनिवार देर रात शराब के नशे में चूर होकर घर पहुंचे बेटे ने विवाद करना शुरु कर दिया. इस दौरान उसने अपने ही पिता दसरु सिंह की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया. कोतवाली थाना में मामले की शिकायत दी गई. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t