पार्टी करने शराब लेकर निकले बाइक सवार, सड़क हादसे में अंडरवियर में छिपाकर रखी बॉटल फूटने से नाबालिग की दर्दनाक मौत, एक गंभीर
Bike riders went out with alcohol to party with friends, a 15-year-old minor died in a road accident, one is in critical condition, mourning spread in the family
सरगुजा/लखनपुर : सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य नेशनल हाईवे 130 स्थित हंस डांड के समीप शनिवार की रात 8 बजे हुए सड़क हादसे में 15 साल के नाबालिग बालक की मौत हो गई. वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. जिनकी हालत नाजुक गंभीर बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबित पीयूष दास पिता अमरेश दास 15 उम्र साल अपने साथी शुभम विश्वकर्मा (रावण) उम्र 18 साल उदयपुर निवासी के साथ होंडा मोटरसाइकिल में सवार होकर उदयपुर से लखनपुर शराब भट्टी में दोस्तों की पार्टी करने के लिए शराब लेने निकले थे. दोनों मोटरसाइकिल से लखनपुर शराब भट्टी से एक बैग बियर और दूसरी किस्म की शराब भरकर उदयपुर जा रहे थे. वहीं 15 साल का पियूष दास एक नग शराब की बोतल को अपने अंडरवियर गारमेंट्स में रखा हुआ था.
बाइक चालक ने तेज रफ्तार से उदयपुर की तरफ जा रहे थे। एनएच 130 अंबिकापुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर हंसडांड सागौन नर्सरी के समीप से ऊबड़ खाबड़ बाइक का पहिया चढ़ाने से बाइक का नियंत्रित हुआ और बाइक के पीछे बैठा 15 साल का पियूष दास उछलकर सड़क पर गिरा. अंडरवियर में रखी शराब की बोतल टूटकर उसके गुप्तांग में घुसने से गंभीर चोट आई. ज्यादा खून के बहने से बेहोश हो गया. मोटरसाइकिल चालक शुभम विश्वकर्मा को भी चोटे आई.
हादसे के बाद नेशनल हाइवे में दोनों तरफ जाम लग गया. वहीं अंबिकापुर तरफ से आ रहे शुभम भदोरिया के द्वारा पहचान करने पर वाहनों को किनारे करवाया गया. और बिलासपुर की तरफ से आ रही इनोवा कार की मदद से घायल युवकों को फौरन एसआरएस हॉस्पिटल अंबिकापुर इलाज के लिए ले जाया गया.
जहां डॉक्टर ने पीयूष दास को मृत घोषित कर दिया गया. वही मोटरसाइकिल का मालिक मौके पर पहुंचकर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया और मोटरसाइकिल चालक की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिसका इलाज जारी है. मौके पर पहुंच कर पुलिस के द्वारा मुआयना कर पंचनामा पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.
बताया जा रहा है कि पीयूष दास का शव को उसके गृह ग्राम कुशू में अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया. मृतक का पिता उदयपुर में टेलरिंग का काम करते हैं. 15 साल के नाबालिग बच्चे की मौत का गहरा सदमा उसके परिवार वालों को लगा है. अभी तक किसकी मोटरसाइकिल से हादसा हुआ है और कहां की पार्टी के लिए शराब लेकर जा रहे थे. इसका पता नहीं चल सका है. यह हादसा तेज रफ्तार वाहन चलाने शराब सेवन व सड़क निर्माण कंपनी का लापरवाही हो सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



