बारुद प्लांट के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे एसडीएम कार्यालय, महिलाओं ने भी किया विरोध प्रदर्शन, प्रशासनिक बेरुखी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश
Hundreds of villagers reached SDM office against gunpowder plant, women also protested, huge anger among villagers due to administrative indifference
रायगढ़/घरघोड़ा : ब्लैक डायमंड कंपनी द्वारा छर्राटांगर के डोकरबुड़ा में प्रस्तावित बारुद प्लांट के विरोध में सोमवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने घरघोड़ा एसडीएम कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीण चार घंटे तक एसडीएम के इंतजार में बैठे रहे. लेकिन कोई प्रशासनिक अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा. इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आक्रोश जताया.
इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी तादाद में महिलाएं भी शामिल हुई. जिन्होंने प्रशासन की बेरुखी पर नाराजगी जाहिर की. ग्रामीणों का आरोप है कि ज्ञापन सौंपने पहुंचे लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया. जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया.
ग्रामीणों का कहना है कि बारुद प्लांट से क्षेत्र का पर्यावरण दूषित होगा और इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ेगा. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस परियोजना को तत्काल रद्द किया जाए.
गांव वालों का कहना है कि जब वे अपनी शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे. तो कम से कम कोई अधिकारी उनकी बात सुनने के लिए मौजूद होना चाहिए था. लेकिन प्रशासन की बेरुखी से ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया.
ग्रामीणों के उग्र प्रदर्शन के बाद अब सभी की नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है. देखना होगा कि प्रशासन इस विरोध को लेकर क्या रुख अपनाता है. और ग्रामीणों की मांगों पर क्या फैसला लिया जाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



