नाबालिग से शराब पीने के लिये पैसे की मांग कर मारपीट, पुलिस ने फरार बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, एक आरोपी फरार
Minor assaulted after demanding money for drinking alcohol, police arrested the absconding criminal and sent him behind the bars, one accused absconding
दुर्ग/भिलाई : शराब पीने रुपए नहीं देने पर नाबालिग से मारपीट करने वाले आरोपी को वैशालीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से आरोपी फरार था.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी नाबालिग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 1 मार्च 2024 की सुबह 8 बजे परीक्षा दिलाने के लिये मुक्तिधाम हायर सेकेण्डरी स्कुल रामनगर गया था. परीक्षा दिलाकर करीब 12:15 बजे अपने दोस्त वेदप्रकाश के साथ पैदल अपने घर जा रहा था. तभी गायत्री मंदिर के सामने एस.रोहित स्वीपर बस्ती जलेबी चौक का रहने वाला और उनके दो अन्य साथी आए. और एस. रोहित द्वारा नाबालिग से शराब पीने के लिये पैसा मांगा. तब प्रार्थी द्वारा मेरे पास पैसा नही है बोलने पर प्रार्थी के कमीज के जेब से जबरन हाथ डालते हुये मां-बहन की गंदी-गंदी गाली-गलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से तीनो मिलकर मारपीट करने लगे और अब तुझे चाकु से मारूंगा बोलने लगे जिससे नाबालिग प्रार्थी डर कर घर की तरफ भागे.
प्रार्थी के सिर के पास और होठ में चोट आने की रिपोर्ट पर थाना वैशाली नगर में अप0क्र0-51/2024 धारा 294, 506, 323, 327, 34 भादवि का जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुये जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के निर्देशन में उनि. अमित कुमार अंदानी द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी कर आरोपी एस रोहित को गिरफ्तार किया और बयान लिया गया.
जिसमें आरोपी द्वारा बताया गया कि मेरे साथ एस.सुदर्शन और डी वंशी थे. बताने पर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया था. और फरार आरोपी एस.सुदर्शन और डी वंशी की पतासाजी की जा रही थी. तभी मुखबीर से आरोपी एस.सुदर्शन के अपने सकुनत पर होने की खबर पर फौरन पुलिस टीम द्वारा आरोपी के सकुनत पहुॅचकर आरोपी को पकड़ा गया.
आरोपी से घटना के बारे में पूछताछ करने पर अपना जुर्म कबूल करने से आरोपी एस.सुदर्शन पिता एस.सुभाष उम्र 21 वर्ष साकिन कैम्प-1 सुंदर नगर थाना छावनी को 25 फरवरी 2025 को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



