6 साल की बच्ची का रेप-हत्या, पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर आज कांग्रेस सभी जिलों में करेगी प्रदर्शन
Rape-murder of a 6-year-old girl: Congress will protest in all districts today to demand justice for the victim's family and resignation of the Home Minister
रायपुर : रामनवमी के दिन भिलाई में एक 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या की वारदात हुई. इस घटना के बाद पूरा इलाका दहल गया. इस केस में दुर्ग पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका सगा चाचा निकला. पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया और उसे रिमांड पर लिया.
वहीं जिला मुख्यालय दुर्ग के मोहन नगर थानांतर्गत ओम नगर निवासी 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए दुराचार व हत्या और प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार घट रही अपराध की संवेदनशील घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने व राज्य की लचर कानून-व्यवस्था सहित गृहमंत्री से इस्तीफे की मांग को लेकर आज 8 अप्रैल 2025 को प्रदेश के सभी जिला/शहर मुख्यालयों में प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
राहुल गांधी ने कसा तंज, पीएम ने ‘टैरिफ’ के जवाब में बढ़ाया पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर का दाम
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पेट्रोल एवं डीजल पर उत्पाद शुल्क और रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर अमेरिकी शुल्क (टैरिफ) का करारा जवाब दिया है.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बीच सरकार ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो-दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया.
एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक, पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर 13 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. हालांकि इस आदेश में यह नहीं बताया गया है कि उत्पाद शुल्क में वृद्धि का पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा. सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपये की बढ़ोतरी की है.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘आखिरकार मोदी जी ने दिया टैरिफ का करारा जवाब! पेट्रोल-डीज़ल पर कर और गैस सिलेंडर का दाम और बढ़ा दिया. महंगाई से त्रस्त जनता को सरकारी लूट का एक और तोहफ़ा पकड़ा दिया.’’
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित एक पोस्ट में कहा, ‘‘वाह मोदी जी वाह। मई 2014 के मुक़ाबले अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की क़ीमत में 41% की गिरावट आई है. लेकिन आपकी लुटेरी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने के बजाय दो-दो रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ा दिया है.’
उन्होंने आरोप लगाया, ‘टैरिफ़ नीति पर कुंभकर्णी नींद से शेयर बाज़ार में छोटे-बड़े निवेशकों के, एक झटके में 19 लाख करोड़ रुपये स्वाहा होने से आपको चैन नहीं मिला होगा. इसलिए आपकी सरकार जले पर नमक छिड़कने आ गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
रायपुर : पूर्व विधायक विकास उपाध्याय एवं पूर्व विधायक कुलदीप जूनेजा द्वारा केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र के जरिए कुम्हारी स्थित टोल प्लाजा को हटाये जाने संबंधित चर्चा के लिए समय की मांग की है.
उपाध्याय ने कहा कि वे केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात कर कुम्हारी टोल प्लाजा में चल रहे अवैध वसूली की शिकायत करेंगे और जब तक कुम्हारी टोल प्लाजा हटाया नहीं जाता तब तक कांग्रेस पार्टी चरणबद्ध आन्दोलन कर सड़क की लड़ाई लड़ेगी. कुछ दिनों पहले एनएचएआई के दफ्तर में जाकर कुम्हारी टोल प्लाजा को हटाये जाने के बारे में अधिकारियों से चर्चा किये थे. लेकिन आज तक किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं की गई. इसीलिए केन्द्रीय मंत्री से चर्चा के लिए समय की मांग की गई है ताकि हालात से उनको अवगत् कराया जा सके. उन्होंने आगे कहा कि इसके लिए हम अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ेंगे और आने वाले दिनों में कुम्हारी टोल प्लाजा से लेकर दिल्ली तक भी प्रदर्शन करेंगे.
विकास उपाध्याय ने बताया कि कुम्हारी टोल प्लाजा में हो रही अवैध वसूली को लेकर लगातार मुद्दे उठ रहे हैं. केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी का 19 मार्च 2021 का न्यूज़ है कि सदन में उन्होंने कहा था कि बहुत जल्द पुरे भारत में टोल नाके बंद किये जायेंगे और सिर्फ जीपीएस की मदद से रोड पर चल रहे वाहनों पर टैक्स लिया जायेगा और उन्होंने यह तक घोषणा किये थे कि 60 किलोमीटर के भीतर सिर्फ एक टोल प्लाजा संचालित होगा. लेकिन छत्तीसगढ़ में ही दुर्ग स्थित और राजनांदगांव स्थित टोल प्लाजा की दूरी, कुम्हारी और मंदिर हसौद टोल प्लाजा की दूरी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि 60 किलोमीटर दायरे वाला जो कथन है वो कितना सही है.
उपाध्याय ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र द्वारा सड़के तो बनाई जा रहीं हैं. लेकिन आम जनता की जेबों में सीधे डाका डालने का काम सीधे सरकार कर रही है. छत्तीसगढ़ में ही 20 से ज्यादा टोल प्लाजा संचालित हैं. जनता जब वाहन खरीदते समय रोड टैक्स दे रही है तो फिर उनसे टोल लेना न्यायसंगत नहीं है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



