शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने घर के बाहर बैठे परिवार को रौंदा, बच्ची और महिला की मौके पर मौत, 4 की हालत नाजुक, पसरा मातम

A drunk tractor driver ran over a family sitting outside their house, a girl and a woman died on the spot, 4 are in critical condition, mourning prevails

शराब के नशे में धुत ट्रैक्टर चालक ने घर के बाहर बैठे परिवार को रौंदा, बच्ची और महिला की मौके पर मौत, 4 की हालत नाजुक, पसरा मातम

दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के ग्राम बेलौदी में एक ट्रैक्टर चालक ने घर के बाहर बैठे 6 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अस्पताल ले जाते समय एक महिला ने भी दम तोड़ दिया. वहीं परिवार 3 घायल सदस्यों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है. वहीं एक बच्ची को यशोधरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो दो अन्य का इलाज जिला अस्पताल दुर्ग में चल रहा है
मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी के बेलौदी गांव में गर्मी के चलते पीड़ित परिवार की महिलाएं और बच्चे रात में खाना खाने के बाद घर के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से उतर आई और उन्हें कुचल दिया. इस हादसे 8 साल की बच्ची संतोषी निषाद की मौत हो गई. जबकि 55 साल की सरस्वती देशमुख ने अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया. वहीं 4 लोग घायल हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने फौरन ट्रैक्टर चालक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया.
इस घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि अगर समय पर मदद मिलती. तो उनकी जान बचाई जा सकती थी. गांव में घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक नशे में धुत था, इसके चलते वह वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका. वहीं इस हादसे के बाद गुस्साये लोगों ने रास्ता जमकर विरोध प्रकट किया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना लोग को लेकर अभी भी गांव में तनाव का माहौल है. वहीं पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB