स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक को दिनदहाड़े बीच सड़क में धारदार हथियार से हमला कर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, बदमाश फरार

A teacher returning home from school was attacked by miscreants with a sharp weapon in the middle of the road in broad daylight and killed, the miscreants absconded

स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक को दिनदहाड़े बीच सड़क में धारदार हथियार से हमला कर बदमाशों ने उतारा मौत के घाट, बदमाश फरार

बेमेतरा/करचुवा : छत्तीसगढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. जहां बेधड़क अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं. बेमेतरा जिले में दिनदहाड़े स्कूल के शिक्षक सतीश राय की हत्या कर दी गई. हत्यारें ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. शिक्षक की मौत की वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. यह मामला घटना बेमेतरा जिले के खण्डसरा थाना क्षेत्र के ग्राम करचुवा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक सतीश राय स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्कूटी से घर लौट रहे थे. पुलिस मौके पर पहुंची. और घटना की जांच कर रही है. मृतक शिक्षक सतीश राय शासकीय प्रथामिक शाला हेमाबंद स्कूल में पदस्थ थे. रोज की तरह आज भी शिक्षक स्कूल पहुंचे. स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे.
इसी दौरान ग्राम करचुवा के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी स्कूटी रोकी और धारदार हथियार से हमला कर दिया. इससे शिक्षक के गर्दन पर गंभीर चोटें आई. घटना स्थल पर उसकी मौत हो गई. आरोपियों ने हत्या के बाद शव को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए. कत्ल की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है.
 सनसनीखेज हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद बेमेतरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इस दिनदहाड़े हुए हत्याकांड ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है. वहीं हत्या के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है. शिक्षक के साथियों और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB