विवाहित महिला से 6 साल तक बनाया शारीरिक संबंध, प्रेग्नेंट होने पर बोला- बच्चा मेरा नहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Had physical relations with a married woman for 6 years, refused to marry when she became pregnant, police arrested the accused and sent him to jail
बालोद : बालोद जिला में शादी का झांसा देकर विवाहित महिला से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी नीलकंठ यादव उर्फ़ नीलू यादव को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने विवाहित महिला से शादी का झांसा देकर 6 साल तक यौन शोषण किया. जब वह गर्भवती हुई तो यह कहकर शादी से इंकार कर दिया कि बच्चा उसका नहीं है. यह मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 14 सितंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2019 में आरोपी ने शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और लगातार शोषण करता रहा. इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई. चार माह की गर्भावस्था के बाद आरोपी ने बच्चा अपना नहीं बताते हुए शादी करने से इंकार कर दिया.
इससे आहत होकर पीड़िता ने थाना गुरुर में लिखित आवेदन दिया. जिस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई. पुलिस ने सोमवार को आरोपी नीलू यादव को उसके घर से गिरफ्तार किया. आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



