सेंट्रल जीएसटी की 3 गाड़ियों में पहुंची 12 सदस्यों की टीम ने गुटखा फैक्ट्री में मारा छापा, छापेमारी से मचा हड़कंप, 2 मशीनें और 30 बोरा माल जब्त, जांच जारी
A 12-member team arriving in three Central GST vehicles raided a gutkha factory, causing a stir; two machines and 30 sacks of goods were seized, and the investigation is underway.
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में छापेमारी की. जहां एक फैक्ट्री के अंदर सितार कंपनी का गुटखा बनाया जा रहा था। इस दौरान गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली 2 मशीनें और करीब 30 बोरा गुटखा जब्त किया गया है. जीएसटी अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि, गुटखा निर्माण और उसकी बिक्री से जुड़े कारोबार में टैक्स संबंधी नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं. इसके अलावा गोदाम में रखे बाकी सामान और दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं. हालांकि, अभी अधिकारियों से ऑफिशियल कोई भी जानकारी नहीं दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम को कुम्हारी के स्टेशन चौक क्षेत्र में अवैध तरीके से गुटखा तैयार किए जाने की खबर मिली थी. खबर के आधार पर रविवार को सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस की करीब 10 से 12 सदस्यों की टीम 3 वाहनों में मौके पर पहुंची.
अधिकारियों ने गोदाम के भीतर रखे सामान और गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनों की जांच की. इस कार्रवाई के दौरान टीम ने गुटखा बनाने वाली दो मशीनों को जब्त किया. इसके अलावा मौके से करीब 30 बोरा तैयार गुटखा भी बरामद किया गया.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक जब्त सामान की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. हालांकि जब्त सामग्री की असल कीमत और उस पर लगने वाले टैक्स से संबंधित डिटेल जानकारी कार्रवाई पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है.
सुरेश गुप्ता बताया जा रहा गोदाम
जिस गोदाम में कार्रवाई की गई, उसके मालिक का नाम सुरेश गुप्ता बताया जा रहा है. सेंट्रल जीएसटी की टीम गोदाम में मौजूद दस्तावेजों और बाकी सामग्री की भी जांच कर रही है.
जब्त सामान लेकर रायपुर रवाना हुई टीम
इस कार्रवाई के बाद सेंट्रल जीएसटी की टीम जब्त की गई मशीनों और गुटखे को अपने साथ लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई. सामग्री की जांच और दस्तावेजों के मिलान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



