दहेज प्रताड़ना मामला, तहसीलदार पति से मिलने ससुराल के बाहर धरने पर बैठी विवाहिता, प्रशासन से लगाई इंसाफ की गुहार
Dowry harassment case, married woman sits on dharna outside in-laws house to meet Tehsildar husband, appeals to administration for justice
बालोद : बालोद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां तहसीलदार पति को पाने पत्नी ने वीडियो बनाकर अपनी पीड़ा बताई है. रेणु गुप्ता का कहना है कि ससुराल वालों से परेशान होकर वह मायके में रह रही थी. बुधवार को ससुराल में रहने गई तो सास, ससुर ने घर में घुसने से रोक दिया. इसके बाद से वे घर के बाहर बैठ गई. उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है. उन्होंने अपने पति से मिलाने पुलिस और प्रशासन से गुहार लगाई है.
मिली जानकारी के मुताबिक नवंबर 2022 में रेणु गुप्ता की शादी बालोद के तात्कालीन नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता से हुई थी. आमाटोली सुंदर नगर सीतापुर, सरगुजा में रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी. शादी के 50 दिन बाद से तहसीलदार पति एवं उनके परिवार वाले दहेज के लिए महिला को परेशान कर रहे हैं..
इसके चलते रेणु मायके में रह रही थी. वे कई बार ससुराल में रहने आई लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें घर में रहने नहीं दिया. बुधवार को वह फिर ससुराल में रहने आई पर उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया. इसके बाद रेणु घर के बाहर ही बुधवार सुबह बैठ गई. बता दें कि पति राहुल गुप्ता अभी दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं. वहीं लड़की का ससुर सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मतस्य अधिकारी हैं.
यह मामला छत्तीसगढ़ में महिला अधिकारों और दहेज उत्पीड़न जैसे मुद्दों को उजागर करता है. प्रशासन को इस मामले में संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करने की ज़रुरत है. बालोद पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर संज्ञान लिया गया है और जांच की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है.
रेणु गुप्ता की ससुराल के बाहर बैठी इस लड़ाई ने समाज के उस पक्ष को उजागर किया है. जहां शादी के पीछे की सामाजिक प्रतिष्ठा के पीछे छिपा अत्याचार अब सामने आ रहा है. प्रशासन को चाहिए कि महिला की बात को गंभीरता से लेकर त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करे. ताकि न्याय हो और ऐसे मामलों में पीड़ितों को आवाज मिल सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



