चाकूबाजों के हौसले बुलन्द। शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग पर स्कूटी सवार युवकों ने किया हमला, सीसीटीवी में कैद घटना का वीडियो वायरल
The courage of knife attackers is high. Scooter riding youths attacked an old man for not paying for liquor, video of the incident captured in CCTV goes viral
दुर्ग/भिलाई : भिलाई में लगातार बढ़ते अपराध के बीच चाकूबाजों के हौसले बुलन्द हैं। एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी अब जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि भिलाई में बदमाशों और पुलिस का ख़ौफ खत्म हो चुका है. यह मामला भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र के 18 नंबर रोड का है
मिली जानकारी के मुताबिक दरअसल 29 अगस्त की सुबह करीब 4 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति सूरज सिंह उम्र 60 साल अपने घर से साइकिल पर मंडी सब्जी लेने निकले थे. इसी दौरान स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए उनसे पैसे की मांग करने लगे. जब बुजुर्ग सूरज सिंह ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो दोनों युवकों ने उनके ऊपर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इसी बीच बुजुर्ग ने किसी तरह अपनी जान बचाई और वहां स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में शरण ली.
इधर अब घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह अपराधी चाकूबाजी की घटना को अंजाम दे रहे है. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. वही बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उनका इलाज जारी है. बुजुर्ग को 15 टांके लगे हैं. फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.
वहीं सीएसपी भिलाई सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज के आधार पर पुलिस आसपास के सभी कैमरों की जांच कर रही है. स्कूटी सवार अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है.
इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी है। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



