स्टाफ ने देवर-भाभी का बनाया वीडियो, नौकरी से निकाले तो कारोबारी को दिखाकर मांगे पैसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, तीन आरोपी गिरफ्तार
Staff filmed a video of a man with his sister-in-law; after being fired, they showed the footage to the businessman and demanded money; the video went viral on social media, and three accused have been arrested.
बिलासपुर/मस्तुरी : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कारोबारी के यहां काम करने वाले कुछ लड़कों ने हिसाब-किताब में हेराफेरी की. इसके बाद कारोबारी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया. जिससे नाराज युवकों ने मालिक की पत्नी और उसके चचेरे भाई का प्राइवेट वीडियो दिखाकर पैसों की मांग करने लगे.
युवकों ने काम के दौरान चुपके से देवर-भाभी के निजी पलों का वीडियो बना लिया था. जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे. पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. यह मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है.
प्रार्थी मनोहर कुमार चौहान ने थाना मस्तूरी में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई कमल चौहान द्वारा हार्वेस्टर और ट्रैक्टर के जरिए कृषि परिवहन का कारोबार किया जाता है. कारोबार की देखरेख के लिए खपरी लिमतरा निवासी पीताम्बर पटेल, कमल चौहान और अजय चौधरी को काम पर रखा गया था. हिसाब-किताब में कथित बेईमानी के चलते उन्हें काम से हटा दिया गया था.
घर पहुंचकर दी धमकी, फिर वीडियो वायरल किया
शिकायत के मुताबिक 9 जुलाई की रात करीब 10 बजे आरोपी पीड़ित के भाई के पास पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने जातिगत गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद मालिक की पत्नी और उसके भाई के प्राइवेट मोमेंट का वीडियो दिखाया और बाद में उसे वायरल कर दिया.
पुलिस के मुताबिक देवर-भाभी के बीच निजी संबंधों के दौरान वीडियो बनाए जाने की बात सामने आई है. इसी प्राइवेट वीडियो को आरोपियों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया. वीडियो वायरल होने के बाद महिला को अपमान और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा.
FIR के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा
मामले की शिकायत मिलने पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ताक-झांक करने, महिला की गरिमा का अपमान करने, अश्लील हरकत करने और आपराधिक धमकी देने की धाराएं लगाई हैं.
बीएनएस की धारा 77, 79, 296, 351(3), आईटी एक्ट की धारा 66ई, 67, 67बी तथा एससी-एसटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है. इसके बाद मस्तूरी पुलिस की टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी.
पुलिस ने अजय चौधरी उम्र 23 साल, नरेश पटेल उम्र 24 साल और पीतांबर सिंह उम्र 38 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की. तीनों आरोपी खपरी लिमतरा के रहने वाले हैं. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की बात कबूल की. तीनों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?
गिरफ्तार आरोपी
अजय चौधरी पिता अमृत चौधरी उम्र 23 साल निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी
नरेश पटेल पिता कुश कुमार पटेल उम्र 24 वर्ष, निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी
पीताम्बर सिंह पिता बैजनाथ उम्र 38 साल निवासी खपरी लिमतरा, थाना मस्तूरी



