कबीरधाम में शराब पार्टी के बाद खूनी खेल, बैगा की गला कसकर हत्या, फांसी पर लटकाया शव, शरीर पर चोट के निशान, आरोपी दामाद-ससुर गिरफ्तार
Bloodshed follows a liquor party in Kabirdham: Baiga man strangled to death and body hung; injury marks found on the corpse; accused son-in-law and father-in-law arrested.
कबीरधाम : छत्तीसगढ़ में कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बिजोराटोला में फांसी पर लटके मिले प्रेमसिंह बैगा की मौत का मामला खुदकुशी नहीं, बल्कि हत्या निकला. पुलिस जांच में सामने आया कि प्रेमसिंह की पहले मारपीट के बाद साड़ी से गला कसकर हत्या की गई और इसके बाद वारदात को खुदकुशी का रूप देने के लिए शव को घर के म्यार में साड़ी के सहारे फांसी पर लटका दिया गया. पुलिस ने मामले में मृतक की हत्या के आरोप में ससुर-दामाद को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अगस्त को ग्राम कांदावानी निवासी छत्तर सिंह बैगा उम्र 55 साल अपने दामाद चैतराम बैगा उम्र 26 साल के साथ बैगाई-गुनियाई ( झाड़-फूंक) के सिलसिले में ग्राम बिजोराटोला पहुंचा था. इस दौरान दोनों ने प्रेमसिंह के साथ शराब का सेवन किया. बातचीत के दौरान बैगाई-गुनियाई की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. विवाद बढ़ने पर छत्तर सिंह और चैतराम ने प्रेमसिंह के साथ मारपीट की.
मारपीट के दौरान दोनों आरोपियों ने साड़ी से प्रेमसिंह का गला कस दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मर्डर के बाद आरोपियों ने घटना छिपाने की कोशिश की. उन्होंने शव को उसी के घर के म्यार में साड़ी से लटका दिया। ताकि मामला फांसी लगाकर खुदकुशी का दिखाई दे,
प्रेमसिंह के फांसी लगाने की खबर पर कुकदूर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. घटनास्थल के मुआयना और शव पंचनामा के दौरान पुलिस को मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले. इससे पुलिस को मौत की वजह पर शक हुआ. इसके बाद घटनास्थल, मौके पर मिले सबतों और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई.
मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने छत्तर सिंह बैगा और चैतराम बैगा को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने हत्या करने और शव को फांसी पर लटकाने की बात कबूल की है. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपियों को अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
छत्तर सिंह बैगा पिता पदम सिंह बैगा उम्र 55 साल निवासी ग्राम कांदावानी
चैतराम बैगा पिता बुद्धसिंह बैगा उम्र 26 साल निवासी ग्राम बिजोराटोला कांदावानी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



