रिश्तों को किया शर्मसार, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, जमीन बेचने के लिए बनाया दबाव, विवाद के बाद पाइप से जमकर पिटाई, आरोपी रवि गिरफ्तार

Bonds of kinship shamed: son kills father after pressuring him to sell land; father beaten severely with a pipe following a dispute; accused Ravi arrested.

रिश्तों को किया शर्मसार, बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, जमीन बेचने के लिए बनाया दबाव, विवाद के बाद पाइप से जमकर पिटाई, आरोपी रवि गिरफ्तार

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : मनेन्द्रगढ़ जिले में जमीन बेचने के विवाद को लेकर बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे रवि को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 8 अक्टूबर 2026 को मनेन्द्रगढ़ के लालपुर क्षेत्र में ऋषि कुमार सूर्यवंशी अपने घर में संदिग्ध हालत में मृत पाए गए थे. शुरुआती जांच में उनके शरीर पर चोट के निशान मिले थे. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम से घटनास्थल का मुआयना कराया और गवाहों के बयान दर्ज कर सबूतों की जांच शुरु की.
जांच के दौरान सामने आया कि 7 अक्टूबर को मृतक के बेटे रवि कुमार सूर्यवंशी ने जमीन बेचने के लिए अपने पिता पर दबाव बनाया था. इसी विवाद के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर पानी के पाइप से अपने पिता के साथ मारपीट की थी. मारपीट की वजह से मृतक के शरीर के कई हिस्सों में गंभीर अंदरुनी चोटें आईं. जिसके चलते उनकी मौत हो गई.
जांच के दौरान शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी रवि कुमार सूर्यवंशी उम्र 27 साल निवासी वार्ड नम्बर 6, लालपुर, मनेन्द्रगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. मनेन्द्रगढ़ कोतवाली पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb