जादू-टोने के शक में दंपती की हत्या, मां की मौत का बदला लेने टंगिया-हंसिया से हमला कर उतारा मौत के घाट. जेवरात लूटकर फरार, आरोपी प्रमोद गिरफ्तार

Couple murdered on suspicion of practicing witchcraft; attacker killed them with an axe and sickle to avenge his mother's death. Accused Pramod arrested after fleeing with looted jewelry.

जादू-टोने के शक में दंपती की हत्या, मां की मौत का बदला लेने टंगिया-हंसिया से हमला कर उतारा मौत के घाट. जेवरात लूटकर फरार, आरोपी प्रमोद गिरफ्तार

रायपुर : रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र के बिरबिरा गांव में बुजुर्ग दंपति की हत्या जादू-टोने के शक में की गई थी. गांव के ही प्रमोद उर्फ रॉकी साहू उम्र 22 साल को शक था कि दंपति ने जादू-टोना कर उसकी मां की जान ली है. इसी रंजिश में उसने दोनों की हत्या कर दी. वारदात के बाद महिला के सोने-चांदी के जेवर भी लूट लिया. पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर 48 घंटे में हत्याकांड का खुलासा किया है.
मृतकों की पहचान सदाशी साहू उम्र 65 साल और उनकी पत्नी आसबती साहू उम्र 62 साल के रूप में हुई है. 8 अक्टूबर को गांव के सरपंच चम्मन लाल साहू ने पुलिस को खबर दी कि अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर दंपति की हत्या कर दी है. पुलिस को दोनों के शव अलग-अलग कमरों में मिले थे.
आरोपी प्रमोद उर्फ रॉकी साहू उम्र 22 साल ने पूछताछ में बताया कि 6 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे परिवार के सो जाने के बाद वह टंगिया और हंसिया लेकर अपने घर की छत से पड़ोसी की छत पार कर दंपति के घर पहुंचा.
आरोप है कि उसने पहले कमरे में सो रहे सदाशी साहू के सिर पर टंगिया से वार किया. इसके बाद दूसरे कमरे में सो रही आसबती साहू के सिर और गले पर टंगिया से हमला किया और हंसिया से सीने-पेट पर वार किए.
आरोपी महिला के शरीर पर पहने चांदी के कमरबंध, ऐंठी, माला और सोने के जेवर के अलावा घर में रखी अंगूठी, बिछिया और सिक्के लेकर फरार हो गया. उसने खून लगे हथियारों को नाली में धोकर सफेद बोरी में रखा और तामासिवनी रोड किनारे झाड़ियों में छिपा दिया.
पुलिस ने आरोपी प्रमोद उर्फ रॉकी साहू की निशानदेही पर टंगिया, हंसिया, खून लगी जींस और लूटे गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं. आरोपी प्रमोद उर्फ रॉकी साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. मामले में छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई हैं.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb