छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पर फिर पथराव, तीन कोच के टूटे शीशे, पार्षद के भाई समेत 5 शरारती युवकों ने की पत्थरबाजी, सभी आरोपी गिरफ्तार
Stones pelted again on Vande Bharat train in Chhattisgarh glass of three coaches broken 5 mischievous youths including councilors brother pelted stones all accused arrested
महासमुंद : शुक्रवार को ट्रायल रन पर विशाखापट्टनम से वापस लौट रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव होने की खबर है. यह घटना बागबाहरा में हुई जहां 5 युवकों ने चमचमाती ट्रेन पर पत्थर फेंकें. इसमें C2-10 , C4-1, C9-78 कोच के विंडो क्रेक हुए. इस घटना के बाद, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.
पांच में से तीन युवक बागबाहरा से बताए गए हैं. बागबाहरा आर पी एफ ने 5 को पकड़ा. आरपीएफ ने सभी को रायपुर अदालत में पेश किया.
रेलवे सुरक्षा बल ने इस पथराव की घटना को गंभीरता से लेते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस तरह की घटनाओं के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है.
RPF के अधिकारी परवीन सिंह ने बताया, वंदे भारत ट्रेन जो 16 तारीख से चलने वाली है. उसका ट्रायल रन था. वह महासमुंद से सुबह 7:10 पर निकली. 9 बजे के करीब बागबाहरा के पास में कुछ असमाजिक तत्वों ने चलती गाड़ी पर पथराव कर दिया. ट्रेन में हमारी सपोर्टिंग पार्टी हथियार के साथ थी. उन्होंने खबर दी. खबर के बाद फौरन एक टीम गई और उसने जांच की और पांच आरोपी पकड़े गए. पांच आरोपियों के नाम शिव कुमार बघेल, देवेंद्र कुमार, जीतू पांडे, सोनवानी और अर्जुन यादव. ये पांचों बागबाहरा के हैं.
आरपीएफ अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि शिवकुमार बघेल नाम का जो आरोपी है उसका भाई पार्षद है. रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत इसमें कार्यवाही की जा रही है. पत्थरबाजी में तीन कोचों के शीशे टूट गए है.
यह पहली बार नहीं है, जब वंदे भारत ट्रेन पर पत्थरबाजी हुई है. इससे पहले भी कई शहरों में वंदे भारत पर पत्थर फेंके जा चुके हैं. कुछ दिन पहले ही लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22346) पर अज्ञात शख्स ने पत्थरबाजी की थी. यह घटना वाराणसी के आसपास बुधवार रात हुई.रात करीब 8.15 बजे आरोपी ने पत्थर मारकर ट्रेन के C5 के खिड़की के शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया था.
पिछले दिनों जुलाई में गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22549) ट्रेन पर अराजकतत्वों ने पत्थर फेंके हैं. इसमें कई खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए हैं. पत्थर लगने से कोच संख्या C1, C3 और एग्जीक्यूटिव कोच की खिड़कियों के शीशे टूटे हैं. अचानक ट्रेन पर हुए पथराव से यात्री घबरा गए और कोच के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि इसमें किसी भी यात्री को चोट नहीं आई.
इससे पहले गुजरात, बंगाल, बिहार, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में जब वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हुई, तब ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इन मामलों में कई राज्यों में संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. वहीं अब यूपी में भी ट्रेन पर पथराव की घटना सामने आई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



