बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस जा रही श्रद्धालुओं की बस के साथ हादसा, मची चीख-पुकार, एक की मौत, 5 महिला समेत 14 श्रद्धालु लहूलुहान

A bus carrying pilgrims to Varanasi, the city of Baba Vishwanath, met with an accident, causing panic and chaos. One person died, and 14 pilgrims, including 5 women, were injured.

बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस जा रही श्रद्धालुओं की बस के साथ हादसा, मची चीख-पुकार, एक की मौत, 5 महिला समेत 14 श्रद्धालु लहूलुहान

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ में सोमवार की काली रात श्रद्धालुओं के लिए मातम में बदल गई. रायगढ़ से बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस जा रही एक बस को गंगापुर के पास एक बेकाबू ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से जा भिड़ी. इस भीषण हादसे में  5 महिलाएं समेत 15 श्रद्धालु लहूलुहान हो गए. जबकि एक यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया.
तमनार-रायगढ़ से रवाना हुए इन श्रद्धालुओं को क्या पता था कि रास्ते में मौत उनका इंतज़ार कर रही है. चश्मदीदों के मुताबिक रात के सन्नाटे में टक्कर की आवाज़ इतनी तेज़ थी कि आसपास के लोग सहम गए. बस के पेड़ से टकराते ही भीतर चीख-पुकार मच गई.
बस हादसे में घायलों में सुरेश 40 वर्ष, धौजा 50 वर्ष, संतरा देवी 66 वर्ष, बरत राम 60 वर्ष रमेश 50 वर्ष, कौता राठिया 55 वर्ष, सुमित्रा 55 वर्ष, सुकांति पैंकरा 65 वर्ष, बंशी राम 55 वर्ष, अनुसुइया शर्मा 50 वर्ष, पवन 13 वर्ष, आनंद कुमार 40 वर्ष व पुष्पा 40 वर्ष शामिल हैं.
हादसे की जानकारी मिलने के बाद लटोरी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकाला. इस भीषण हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हुए है. 50 वर्षीय कोटिमा नामक श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत हो गई. सभी घायलों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. जहां कइयों की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरु कर दी है और मृतक के परिजनों को खबर
 कर दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB