शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी पेड़ पर लटकी मिली लाश, रायपुर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पीड़ित परिवार ने किया हंगामा
Dead body of wife and daughter found hanging on a tree in front of teacher husband school young man committed suicide by hanging himself in Raipur victim family created ruckus
शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
सरगुजा : सरगुजा जिले के कुन्नी से इंसानियत को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है.. यहां शुक्रवार को शिक्षक पति के स्कूल के सामने पत्नी और बेटी की फांसी पर लटकी लाश मिली है. घटना से इलाके में दहशत का माहौल है. खबर के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है. पूरा मामला लखनपुर थाना क्षेत्र के कुन्नी पुलिस चौकी इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुन्नी के सकरिया रोड निवासी कुन्नी शासकीय माध्यमिक शाला के पास एक शिक्षक संजय गुप्ता की पत्नी मीना गुप्ता उम्र 35 साल बेटी और बेटी आस्था गुप्ता उम्र 7 साल की लाश कुन्नी केमिडिल स्कूल कैम्पस के पीछे पलाश के पेड़ में लटकी मिली है.
पति संजय और पत्नी मीना के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. जिसके बाद अब पत्नी मीना ने अपनी बेटी के साथ पति के स्कूल के सामने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली है. ग्रामीणों की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.
स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि मीना गुप्ता गुरुवार को पति संजय गुप्ता के स्कूल पहुंची थी. मीना गुप्ता ने अपना सामान ससुराल ग्राम झिंकी, बगीचा से लाने के लिए विवाद किया था. शिक्षकों के समझाने के बाद मीना गुप्ता वापस चली गई थी. विवाद के बाद देर रात बेटी के साथ फांसी लगा ली.
बताया जा रहा है कि शिक्षक संजय गुप्ता का 2017 में गुमगा, लखनपुर निवासी मीना गुप्ता के साथ शादी हुई थी. 2018 में उनकी बेटी आस्था गुप्ता का जन्म हुआ. दोनों के बीच दहेज को लेकर विवाद बढ़ा तो संजय गुप्ता ने पत्नी से तलाक के लिए 3 साल पहले परिवार अदालत में आवेदन दिया. मां-बेटी, संजय गुप्ता से करीब तीन से अलग रह रहे थे.
इसके बाद मीना गुप्ता ने संजय गुप्ता सहित परिवारजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करा दिया. तलाक और दहेज प्रताड़ना दोनों मामले अदालत में विचाराधीन है. मीना गुप्ता पर आरोप है कि वो पति से पैसे मांगती थी. शॉपिंग के लिए दबाव बनाती और मारपीट करती थी.
अदालत के हकम पर संजय गुप्ता हर महीने जीवन निर्वाह भत्ता 7 हजार रुपए दे रहे थे. दोनों के लिए संजय गुप्ता ने कुन्नी में घर भी बनवाया था. जिसमें दोनों मां-बेटी रह रहे थे. बेटी का स्कूल और वैन की फीस भी शिक्षक संजय गुप्ता ही दे रहे थे. बेटी के नाम पर सुकन्या योजना के तहत शिक्षक ने खाता भी खुलवाया था. संजय गुप्ता अंबिकापुर में रहकर कुन्नी स्कूल आना-जाना कर रहे थे.
लखनपुर थाना प्रभारी अश्वनी सिंह ने बताया कि शुरुआत जांच में मामला ख़ुदकुशी का है. मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. महिला ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं. जांच के बाद पता चल सकेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
राजीव आवास में युवक ने लगाई फांसी, पीड़ित परिवार ने किया हंगामा
रायपुर : राजधानी रायपुर के राजीव आवास क्षेत्र में एक युवक करण तांडी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना राजीव आवास के लालगंगा कॉम्प्लेक्स के पीछे हुई. मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का है.
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेजने की तैयारी की. लेकिन इस दौरान पीड़ित परिवार ने हंगामा खड़ा कर दिया. पुलिस और परिजनों के बीच तीखी बहस हुई, जिसके चलते अभी तक शव को मरच्यूरी नहीं ले जाया जा सका. परिवार न्याय और घटना की उचित जांच की मांग कर रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ऑनलाइन गेमिंग की लत का शक
भुवनेश्वर : ओल्ड टाउन के बडू साही इलाके में गुरुवार को 22 साल शशांक शेखर सतपथी ने अपने घर में फांसी लगा ली. शक है कि ऑनलाइन गेम की लत से हुए आर्थिक नुकसान की वजहसे उसने अपनी जान दे दी. यह मामले लिंगराज थाने के इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 4 बजे शशांक के परिवार के सदस्यों ने उसके बेडरुम का दरवाजा अंदर से बंद पाया. जब बार-बार दरवाजा खटखटाने पर शशांक ने कोई जवाब नहीं दिया तो परिजनों को शक हुआ. फिर उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो शशांक को कपड़े से पंखे से लटका पाया.
पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शशांक की मौसी ने बुधवार रात उसे देर तक ऑनलाइन गेम खेलने के लिए डांटा था और उसे सोने के लिए कहा था.
हालांकि, शशांक ने उनकी डांट पर ध्यान नहीं दिया और अपने स्मार्टफोन से चिपका रहा. परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया है कि मृतक घंटों ऑनलाइन गेम खेलने में मस्त रहता था. वह अक्सर देर रात तक जागता रहता था और चेतावनियों और फटकार की परवाह नहीं करता था.
शशांक के कुछ दोस्तों ने पुलिस को बताया है कि शशांक को कई बहाने बनाकर उनसे पैसे उधार लेने की आदत थी.शायद अपने गेमिंग बिलों का भुगतान करने के लिए परेशान था. हालांकि वे सभी शशांक के खुदकुशी करने के फैसले से हैरान हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



