अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चक्के में जा घुसा ड्राइवर, मौके पर ही युवक की मौत, गांव में पसरा मातम, पेड़ से टकराया वाहन, चालक की गई जान

Tractor overturned out of control driver rammed into wheel youth died on the spot mourning spread in the village vehicle collided with a tree driver killed

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चक्के में जा घुसा ड्राइवर, मौके पर ही युवक की मौत, गांव में पसरा मातम, पेड़ से टकराया वाहन, चालक की गई जान

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत अमोरा में टैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक सुरेन्द्र उर्फ सोनू पिता सियालाल सुर्यवसी उम्र 27 साल रात 8 बजे हार्वेसटर से अपने खुद के टैक्टर से धान लेने गया था. महंत ट्रैक्टर से अपने गांव अमोरा के भाटापारा ही पहुचा. तभी टैक्टर अनायंत्रित होने से टैक्टर सड़क से घर की तरफ घुस गया. टैक्टर चालक टैक्टर से गिरकर ट्रेक्टर के चक्के में जा घुसा. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
तत्काल एक 112 की टीम को बुलाया गया और नवागढ़ अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. नवागढ़ पुलिस पंचनामा कर आगे की करवाही कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से टकराया, चालक की हुई माैत

जगदलपुर : जगदलपुर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम मुजला बजारा पारा निवासी युवक पवन नायक ट्रैक्टर से अपना नियंत्रण खाे देने से अनियंत्रित ट्रैक्टर पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में ट्रैक्टर चालक युवक पवन की मौके पर मौत हो गई. घटना की खबर पर माैके पर पंहुची पुलिस ने शव के पीएम के बाद गुरुवार शाम काे परिजनों को सौंप दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक पवन नायक कोरमेल से गोडियापाल की तरफ से ट्रेक्टर को खुद चलाते हुए जा रहा था. इस दाैरान गोरस डोबरी जंगल मोड़ के पास ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. जिससे पवन नायक ट्रेक्टर से दूर गिर गया. जिससे पवन के सिर, सीना में अंदरुनी चोट लगने से घटना स्थल में ही उसकी माैत हो गई.
मृतक के भाई राजेश नायक ने बताया कि एक बिना नंबर की ट्रेक्टर को लेकर कोरमेल से गोडियापाल की तरफ जा रहा था. जैसे ही गोरस डोबरी जंगल मोड़ के पास पहुंचा तो उसी समय ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेस से टकरा गई. जिससे घटना स्थल में ही उसकी माैत हाे गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI