फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में परोसा गया घटिया खाना, ड्यूटी में तैनात जवान के खाने में निकला जिंदा कीड़ा, अफसरों पर चहेते ठेकेदार को टेंडर देने का आरोप
Poor food served during forest guard recruitment live worm found in the food of a soldier on duty officers accused of giving tender to favorite contractor
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में छत्तीसगढ़ वनरक्षक (फॉरेस्ट गार्ड) की भर्ती प्रक्रिया के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जहां भर्ती के लिए ड्यूटी पर तैनात एक जवान को परोसे गए खाने में जिंदा कीड़ा पाया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें खाने की प्लेट में कीड़ा साफ देखा जा सकता है.
मिली जानकारी के मुताबिक फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती प्रक्रिया बहतराई स्टेडियम में चल रही है. बहतराई स्टेडियम में आयोजित परीक्षा में व्यवस्था बनाये रखने के लिए जवानों की तैनाती की गई है. इस दौरान एक जवान के खाने में जिन्दा कीड़ा निकला. जवान के थाली देखकर सभी के होश उड़ गए. परोसे गए खाने में जिंदा कीड़ा पाया गया.
किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। खाने में जिंदा कीड़े का वीडियो वायरल हो रहा है. इस लापरवाही की वजह से
भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं और अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है.
जवानों ने खराब खाने की शिकायत की है. लेकिन अब तक किसी अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. छत्तीसगढ़ में वनरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर पहले ही सवाल उठ रहे थे. अब गुणवत्ताहीन और कीड़ायुक्त खाना खाने के बाद जवान व शामिल उम्मीदवार खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं. आरोप लगा रहे हैं कि अफसरों पर चहेते ठेकेदार को टेंडर दिया गया है.
खाने में कीड़े मिलने की घटना पर डीएफओ सत्यदेव शर्मा का कहना है कि भोजन में सफाई का पूरा ध्यान दिया जा रहा है. भोजन में इल्ली मिली है. माना जा रहा है कि सलाद के साथ यह इल्ली भोजन की थाली तक पहुंच गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



