तेज रफ्तार रेत लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक दर्दनाक की मौत, ड्राइवर फरार, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

A speeding tractor loaded with sand ran over a motorcyclist, resulting in a horrific death for the young man; the driver fled the scene, and villagers staged a road blockade demanding compensation.

तेज रफ्तार रेत लोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, युवक दर्दनाक की मौत, ड्राइवर फरार, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ : रायगढ़ जिले के कोतरा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम कलमी में तेज रफ्तार रेत लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में मृतक के पिता और दादा को भी मामूली चोटें आई हैं.
हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया. करीब 4 घंटे बाद प्रशासन की समझाइश और तत्कालिक सहायता राशि मिलने के बाद चक्काजाम खत्म हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक राजेश नारंग अपने पिता रमेश्वर नारंग और दादा पिलू राम नारंग के साथ सोल्ड होंडा साइन मोटरसाइकिल से ग्राम कलमी से धनागर दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान सुबह 11 बजे ग्राम कलमी में सामने से तेज रफ्तार में आ रहे रेत लोड ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर को साइड देने के लिए तीनों बाइक सवार सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया राजेश नारंग के सिर पर चढ़ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया.
खबर मिलते ही कोतरा रोड पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर को कब्जे में लिया. वहीं ड्राइवर मौके से फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. इधर नायब तहसीलदार शुभम कुमार भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी. साथ ही शासन के निर्धारित प्रावधानों के तहत तत्कालिक दुर्घटना सहायता राशि पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराई गई. इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb