फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत कराने वाले गिरोह का न्यायालय की सतर्कता से हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

The court's vigilance exposed the gang that used to get bail with fake loan books, two accused were arrested and sent to jail

फर्जी ऋण पुस्तिका से जमानत कराने वाले गिरोह का न्यायालय की सतर्कता से हुआ खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल

रायगढ़/घरघोड़ा : घरघोड़ा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है. जो अदालत में बार-बार फर्जी किसान ऋण पुस्तिका पेश कर आरोपियों को जमानत दिला रहा था. इस मामले में दो आरोपियों एक पट्टाधारी और एक दलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश कोर्ट स्टाफ और न्यायाधीश की सतर्कता से हुआ.
प्रथम श्रेणी न्यायालय, घरघोड़ा में कार्यरत बाबू प्रशांत कुमार सिंह ने थाना घरघोड़ा में 5 जुलाई को शिकायत दी थी कि अपराध क्रमांक 132/2025 के तहत आरोपी तौहिद खान की जमानत के लिए जो किसान ऋण पुस्तिका पेश की गई थी. वही पुस्तिका कुछ दिन बाद संशोधित कर आरोपी कौशिल्या बाई की जमानत के लिए भी इस्तेमाल की गई.
जांच में पाया गया कि जमानतदार पद्मलोचन साव द्वारा पेश ऋण पुस्तिका के पुराने पृष्ठ जानबूझकर हटाकर कोरे पन्ने जोड़े गए थे. ताकि एक ही दस्तावेज को बार-बार उपयोग किया जा सके. जब दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई. तो छेड़छाड़ की पुष्टि हुई.
पुलिस जांच में सामने आया कि ग्राम कोतासुरा निवासी पट्टाधारी पद्मलोचन साव और ग्राम रैबार निवासी दलाल जगन्नाथ कसेरा ने मिलकर यह साजिश रची थी. दोनों ने मिलकर भूमि की ऋण पुस्तिका में बार-बार पृष्ठ बदलकर उसे नए जैसा दिखाया और अदालत में पेश किया. दलाल जगन्नाथ इसके एवज में मोटी रकम वसूलता था.
थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 177/2025 के तहत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5) बीएनएस में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है. कूटरचित ऋण पुस्तिका भी जब्त कर ली गई है.
आरोपी
पद्मलोचन साव, पिता स्व भीम साव, उम्र 40 साल निवासी कोतासुरा, थाना पुसौर
जगन्नाथ कसेरा, पिता स्व रघुवीर कसेरा, उम्र 49 साल निवासी रैबार, थाना पुसौर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB