स्टील प्लांट में मौत का तांडव, पिघले लोहे में जिंदा जला 31 वर्षीय ऑपरेटर मंगल साय, चंद सेकंड के भीतर ही मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल
Tragedy strikes at a steel plant: 31-year-old operator Mangal Sai is burned alive in molten iron, dying within mere seconds; questions are being raised regarding safety protocols.
जगदलपुर/नगरनार : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में स्थित नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट में मंगलवार दोपहर दर्दनाक औद्योगिक हादसा हो गया. प्लांट में काम करने के दौरान एक ऑपरेटर गर्म पिघले हुए लोहे (हॉट मेटल) की चपेट में आ गया. हादसा इतना भयावह था कि ऑपरेटर की चंद सेकंड के भीतर ही मौत हो गई. हादसे के समय उसके साथी कर्मचारी भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन अचानक हुए हादसे में कोई उसे बचा नहीं सका, मृतक की पहचान मंगल साय उम्र 31 साल के रूप में हुई है, जो बस्तर जिले के देवड़ा गांव का रहने वाला था. घटना नगरनार थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर नगरनार स्थित एनएमडीसी स्टील प्लांट में रोजाना की तरह काम चल रहा था, इसी दौरान प्लांट में लोहे को गलाने की प्रक्रिया जारी थी, ऑपरेटर मंगल साय भी अपने कार्य में लगा हुआ था, इसी बीच वह अचानक अत्यधिक गर्म पिघले हुए लोहे की चपेट में आ गया, हॉट मेटल का तापमान इतना ज्यादा था कि उसकी चपेट में आते ही मंगल साय बुरी तरह झुलस गया,
साथी कर्मचारियों के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान प्लांट में मंगल साय के साथ अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे. उन्होंने अपनी आंखों के सामने इस भयावह हादसे को होते देखा, लेकिन घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को उसे बचाने का मौका नहीं मिल पाया, गर्म पिघले हुए लोहे की चपेट में आने के बाद मंगल साय की कुछ ही सेकंड में मौत हो गई,
31 वर्षीय मंगल साय की गई जान
हादसे में जान गंवाने वाला मंगल साय बस्तर जिले के देवड़ा गांव का निवासी था, उसकी उम्र महज 31 साल थी और वह नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट में ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था, मंगलवार दोपहर काम के दौरान हुए इस हादसे में उसकी जान चली गई, यह हादसा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है, विशेष रूप से उन स्थानों पर जहां अत्यधिक तापमान वाले पिघले लोहे के साथ काम किया जाता है, सुरक्षा व्यवस्था बेहद अहम होती है,
हादसे के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं
फिलहाल उपलब्ध जानकारी में यह साफ नहीं हो सका कि ऑपरेटर मंगल साय किन हालात में पिघले हुए लोहे की चपेट में आया, हादसे के पीछे किसी तकनीकी खराबी या सुरक्षा संबंधी चूक की पुष्टि भी नहीं हुई है, नगरनार एनएमडीसी स्टील प्लांट में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक युवा कर्मचारी की जान ले ली, हादसे की असल वजह का पता लगना अभी बाकी है,
हॉट मेटल जैसे खतरनाक कार्यक्षेत्र में सुरक्षा के इंतजाम कहां थे?
स्टील प्लांट में हॉट मेटल के बीच काम करना बेहद जोखिम भरा होता है. ऐसे संवेदनशील कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम और निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन जरूरी है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि हादसे के वक्त मंगल साय के पास आवश्यक सुरक्षा उपकरण मौजूद थे या नहीं? कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा था या फिर कहीं कोई लापरवाही हुई? आखिर किन हालात में एक युवा कर्मचारी को अपनी जान गंवानी पड़ी?, कर्मचारियों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नाराजगी बताई जा रही है.
हादसे के बाद भी प्रबंधन की चुप्पी, फोन का जवाब तक नहीं!
इतनी गंभीर घटना के बावजूद छडक्ब् प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. मिडिया ने घटना की पुष्टि और प्रबंधन का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया. लेकिन प्रबंधन की तरफ से कॉल का जवाब नहीं दिया गया.
अब निगाहें NMDC प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर टिकी हैं. मंगल साय की मौत की निष्पक्ष जांच, हादसे के कारणों का खुलासा और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा जरुरी है, ताकि एक परिवार पर टूटे इस दुख के साथ-साथ भविष्य में किसी अन्य श्रमिक की जान भी जोखिम में न पड़े.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



