धर्मशाला में छापेमारी, पुलिस ने 26 लाख के गांजा के साथ 4 राजस्थान और 2 छत्तीसगढ़ के तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, 54 किलो गांजा बरामद

In a raid in Dharamshala, police arrested four smugglers from Rajasthan and two from Chhattisgarh with marijuana worth ₹26 lakh and sent them behind bars. 54 kg of marijuana was recovered.

धर्मशाला में छापेमारी, पुलिस ने 26 लाख के गांजा के साथ 4 राजस्थान और 2 छत्तीसगढ़ के तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे, 54 किलो गांजा बरामद

जगदलपुर : बस्तर पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गोयल धर्मशाला में रुके हुए आरोपियों के कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. जिसकी कीमत 26 लाख 97 हजार रुपए बताया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुखबिर से मिली खबर पर बोधघाट थाने पुलिस ने गोयल धर्मशाला में दबिश दी. मौके से राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास, देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप को गिरफ्तार किया. आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया जिसकी कीमत 26 लाख 97 हजार रूपए बताई जा रही है.
पुलिस के मुताबिक सुकमा निवासी आरोपी दलाल की भूमिका निभाते हुए ओडिशा के मलकानगिरी से गांजा लेकर जगदलपुर में सप्लाई करते थे. इसके बाद जगदलपुर से अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सदस्य गांजा लेकर अलग-अलग राज्य जाते थे. आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t