10 लाख के चोरी का 72 घंटे में खुलासा, पड़ोसी ही निकला मास्टरमाइंड, जेवर बरामद, आरोपी पवन सोनकर गिरफ्तार, पुलिस ने खंगाला 300 CCTV फुटेज
Theft worth ₹10 lakh solved within 72 hours; neighbor revealed as the mastermind; jewelry recovered; accused Pawan Sonkar arrested; police examined 300 CCTV footage clips.
कांकेर : कांकेर जिले के चारामा में सूने मकान में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के पड़ोसी को ही गिरफ्तार किया है. पुलिस ने 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी तक पहुंच बनाई। आरोपी के कब्जे से चोरी गए जेवर, नकदी सहित करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति बरामद की गई है.
पड़ोसी के घर पर चोरी
पुलिस के मुताबिक चारामा निवासी पंकज मेश्राम 15 जुलाई को परिवार सहित धमतरी के दानीटोला गए थे. 17 जुलाई को पड़ोसी ने घर का पिछला दरवाजा खुला होने की खबर दी. घर लौटने पर आलमारी का ताला टूटा मिला और सोने-चांदी के जेवर, नकदी सहित करीब 18 लाख 45 हजार रुपये की संपत्ति चोरी होना पाया गया. मामले की खबर पर चारामा पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की.
एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का मुआयना किया। तकनीकी सबूतों और मुखबिर की खब्रर के आधार पर वार्ड नम्बर 2 निवासी पवन सोनकर उम्र 25 साल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में आरोपी ने आर्थिक जरुरतों के चलते चोरी करना कबूल किया.
10 लाख के चोरी का सामान बरामद
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के जेवर, नकदी, वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और ताला तोड़ने के औजार बरामद किए हैं. बरामद संपत्ति की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



