मांग पूरी न होने पर तहसील के सामने परिवहन संघ के सदस्य ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, परिवहन संघ के सदस्यों ने किया चक्का जाम, वीडियो वायरल

When the demand was not met, the member of the transport union poured petrol and set it on fire in front of the tehsil, the members of the transport union blocked the road, video went viral

मांग पूरी न होने पर तहसील के सामने परिवहन संघ के सदस्य ने पेट्रोल डालकर लगाई आग, परिवहन संघ के सदस्यों ने किया चक्का जाम, वीडियो वायरल

कांकेर/भानुप्रतापपुर : कच्चे माइंस में परिवहन को लेकर भानुप्रतापपुर और कच्चे परिवहन संघ का विवाद गहराता जा रहा है. भानुप्रतापपुर परिवहन संघ के सदस्य श्याम शुक्ला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया. मौके पर मौजूद परिवहन संघ के सदस्यों ने उन्हें बचा लिया है. लेकिन घटना के बाद भानुप्रतापपुर परिवहन संघ ने कांकेर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया.  
मिली जानकारी के मुताबिक दरअसल कच्चे माइंस में भानुप्रतापपुर परिवहन संघ परिवहन में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग को लेकर 3 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. इस दौरान परिवहन संघ के सदस्य ने पहले भी आत्मदाह की चेतावनी दी थी. लगातार जारी बैठकों के बाद भी मामले का हल नहीं निकला. जिसके बाद परिवहन संघ के सदस्य श्याम शुक्ला ने तहसील कार्यालय के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया.  वहां मौजूद अन्य सदस्यों ने उन्हें बचा लिया है. इसके बाद भानुप्रतापपुर परिवहन संघ का गुस्सा चरम पर है और कांकेर मार्ग पर परिवहन संघ ने चक्काजाम कर दिया है.
धरना स्थल पर श्याम शुक्ला ने मार्शल और पेट्रोल लेकर एसडीएम कार्यालय की ओर भागे. एसडीएम कार्यालय के बाहर और धरना स्थल पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौजूद नहीं थे. जिससे बड़ा हादसा हो सकता था.
परिवहन संघ के सदस्यों ने श्याम शुक्ला को आत्मदाह करने से रोका और उनकी जान बचाई. इस घटना से प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं और परिवहन संघ की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की जा रही है.
परिवहन संघ के दूसरे सदस्यों ने भानुप्रतापपुर से कांकेर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम किया. इससे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. परिवहन संघ के सदस्य अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं और जल्द से जल्द समाधान की मांग कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB