गरबा में शामिल होने निकली युवती, घूमाने के बहाने ऑटो चालक ने सुनसान इलाके ले जाकर किया जबरन दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर करन गिरफ्तार

A young woman who had set out to attend a Garba event was forcibly raped by an auto-rickshaw driver; he took her to a secluded area under the pretext of driving her around. The accused driver, Karan, has been arrested.

गरबा में शामिल होने निकली युवती, घूमाने के बहाने ऑटो चालक ने सुनसान इलाके ले जाकर किया जबरन दुष्कर्म, आरोपी ड्राइवर करन गिरफ्तार

बिलासपुर : गरबा कार्यक्रम में शामिल होने निकली युवती को घूमाने के बहाने ऑटो में बैठाकर सुनसान इलाके में ले जाने और वहां दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोप है कि ऑटो चालक युवती को कुंदन पैलेस से लेकर शहर के दूसरे हिस्से में पहुंचा. जहां एफसीआई गोदाम और रेलवे डिपो के पास उसके साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. युवती की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती गरबा कार्यक्रम में शामिल होने कुंदन पैलेस पहुंची थी. उस समय कार्यक्रम शुरु नहीं हुआ था. इसी दौरान उसकी मुलाकात ऑटो चालक करन दरभे से हुई. आरोप है कि चालक ने युवती को घूमने चलने के लिए कहा. युवती उसके साथ ऑटो में बैठ गई. इसके बाद चालक उसे कार्यक्रम स्थल से दूर ले जाने लगा.
ऑटो चालक करन उसे एफसीआई गोदाम और रेलवे डिपो के पास एक सुनसान इलाके में ले गया. आरोप है कि वहां चालक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. इसके बाद युवती ने तारबाहर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी करन की तलाश के लिए उसके संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई और जांच के बाद सरकंडा निवासी करन दरभे को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में जुर्म दर्ज किया है.
पुलिस अब घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है. आरोपी करन से पूछताछ के साथ घटनास्थल और मिले सबूतों की जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले में सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी करन को गिरफ्तार किया गया है. मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb