मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, नशा चढ़ा तो जीजा का कत्ल कर भाग गया साला, महिला सिपाही के पति का हत्यारा भाई चंद्रभान कंवर गिरफ्तार

Murder mystery revealed when he got drunk brother in law murdered brother in law and ran away brother Chandrabhan Kanwar murderer of woman constable husband arrested

मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, नशा चढ़ा तो जीजा का कत्ल कर भाग गया साला, महिला सिपाही के पति का हत्यारा भाई चंद्रभान कंवर गिरफ्तार

कोरबा : कोरबा जिले में महिला होमगार्ड के पति की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला का भाई है. शराब के नशे में उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया. हत्यारे को सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात 46 साल के शिव प्रसाद कंवर की कुल्हाड़ी से वार कर किसी ने कत्ल कर दिया. जिस समय यह घटना घटी महिला सिपाही ड्यूटी पर थी और उनका बेटा गरबा खेलने गया था.
खबर मिलने के बाद लगातार पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस को फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से कुछ अहम सुराग हाथ लगे. इसके बाद पुलिस ने होमगार्ड महिला सिपाही सुकृता सिंह कंवर के भाई चंद्रभान उर्फ दादू कंवर पिता मंगल सिंह उम्र 36 साल से पूछताछ करने के लिए उसे हिरासत में लिया. पूछताछ करने पर हत्या का राज खुल गया. महिला के भाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.
एक दिन पहले महिला होमगार्ड के पति शिवप्रसाद कंवर का कत्ल कर दिए जाने के मामले में जांच पड़ताल की गई. जांच के दौरान मृतक के साले चंद्रभान सिंह को हिरासत में लिया गया. पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात भी कबूल कर ली. कत्ल के आरोप में मृतक के साले को रिमांड पर भेजा गया. :नेहा वर्मा, एएसपी, कोरबा
साथ बैठकर पी रहे थे शराब
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि घटना वाली रात जीजा-साला एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच नशा चढ़ जाने की वजह से दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया. साले ने गुस्से में आकर घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर अपने जीजा शिव प्रसाद पर हमला कर दिया. हमले से उसकी मौत हो गई. घटना के समय मृतक की पत्नी ड्यूटी पर थी, जबकि बेटा गरबा खेलने गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb