दो पक्षों में हुआ विवाद फिर हुई चाकूबाजी, एक पक्ष के तीन लोग घायल, सिम्स में चल रहा इलाज, चार आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी

There was a dispute between two parties and then there was stabbing, three people of one party were injured, treatment is going on in SIMS, four accused arrested, search for 2 absconding accused continues.

दो पक्षों में हुआ विवाद फिर हुई चाकूबाजी, एक पक्ष के तीन लोग घायल, सिम्स में चल रहा इलाज, चार आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी

बिलासपुर : रविवार की देर रात को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष के आधा दर्जन से ज्यादा लोग आपस में भीड़ गए. जहां एक पक्ष के तीन लोग चाकूबाजी के शिकार होकर घायल हो गए. जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. सरकंडा पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में दो अन्य आरोपियों की पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना सरकंडा क्षेत्र अंतर्गत महामाया आईटीआई के पीछे अशोकनगर में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर आपसी विवाद हुआ. जिसमे श्रवण साहू और उनके अन्य दो साथियों को दूसरे पक्ष के मन्नू खान और उसके साथियों के द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया. घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस ने चार व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है. इन सभी से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है. वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों की भी पहचान और पता तलाश की जा रही है. जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लेने की उम्मीद है.
पुलिस ने साफ़ किया है कि मोहल्ले में शांति भंग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है .और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI