चंद्रहासनी मंदिर दर्शन करने गए थे 3 दोस्त, नहाते वक्त रेत में फिसला पैर, युवक की महानदी में डूबने से मौत, 24 घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम

3 friends had gone to visit Chandrahasni temple feet slipped in the sand while bathing young man died due to drowning in Mahanadi dead body found after 24 hours mourning spread in the family

चंद्रहासनी मंदिर दर्शन करने गए थे 3 दोस्त, नहाते वक्त रेत में फिसला पैर,  युवक की महानदी में डूबने से मौत, 24 घंटे बाद मिला शव, परिवार में पसरा मातम

सक्ती : सक्ती जिले में महानदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में एक युवक डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. शव को SDRF की टीम ने 24 घंटे बाद खोज निकाला. रविवार की सुबह 8 बजे की घटना बताई जा रही है. मामला चंद्रपुर थाना क्षेत्र का है.
मिलीं जानकारी के मुताबिक भिलाई नगर के सेक्टर 1 का रहने वाला जे. रमेश उम्र 29 साल अपने दो दोस्त मनोज देवांगन और नरेंद्र साहू रविवार को चंद्रपुर में महानदी के किनारे विराजित मां चंद्रहासनी के दर्शन के लिए मंदिर गए. इस दौरान तीनों महानदी में नहाने की बात कह दरहा घाट पहुंचे.
इस दौरान सभी नदी किनारे नहा रहे थे, तभी जे. रमेश का पैर रेत से फिसल गया. वह तेज बहाव में बह गया. वहीं दोनों दोस्तों ने बचाने की कोशिश की. लेकिन वह तब तक दूर जा चुका था. तीनों को तैरना भी नहीं आता था. हादसे के बाद घटना की जानकारी चंद्रपुर पुलिस को दी गई.
पुलिस और गोताखोरों की मदद ली. लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाया गया. रविवार की शाम तक खोजबीन की. वहीं दुसरे दिन सुबह टीम ने फिर खोजबीन शुरु की. इसके बाद सुबह करीब 8 बजे युवक की लाश मिली. चंद्रपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb