बहन को तीज पर मायके लाने गए भाई-बहन की सड़क हादसे में मौत, पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, मातम में बदली तीजा की खुशियां, आरोपी वाहन छोड़कर फरार
A brother and sister died in a road accident while on their way to bring the sister to her maternal home for the Teej festival; a pickup truck collided with their motorcycle, turning the festive joy into mourning, and the accused fled the scene, abandoning the vehicle.
धमतरी/बालोद : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई. तीजा के मौके पर बहन को मायके लाने निकला भाई खुद उसे बाइक से लेकर लौट रहा था. तभी पुरूर के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और धमतरी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है. यह यह पूरा मामला पुरूर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बड़े गौरी गांव निवासी दामेश्वर सिन्हा अपनी बहन नीता सिंह को तीजा के मौके पर मायके लाने के लिए मोखा गांव गए थे. बहन को बाइक पर बैठाकर दोनों बड़े गौरी लौट रहे थे. इसी दौरान पुरूर के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया। जहां धमतरी जिला अस्पताल में दोनों का इलाज शुरू किया गया. लेकिन चोटें गंभीर होने की वजह से इलाज के दौरान भाई दामेश्वर सिन्हा और बहन नीता सिंह की मौत हो गई.
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव
एक साथ अस्पताल पहुंचे भाई-बहन की मौत की खबर ने परिवार को तोड़कर रख दिया. तीजा पर बहन को मायके लाने की खुशी कुछ ही देर में मातम में बदल गई. हादसे के बाद पुलिस ने जरुरी कार्रवाई की. पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए. पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर थाने पहुंचा दिया है. वहीं फरार चालक की तलाश शुरु कर दी गई है.
इस हादसे ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है. एक पल की टक्कर ने एक परिवार से दो जिंदगियां छीन लीं. अपनों को खोने के गम में परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



